मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सिमरन बनी मिसाल: कबाड़ी की बेटी बनी Microsoft में इंजीनियर, मिला ₹55 लाख सालाना पैकेज

Microsoft में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं हिसार की सिमरन, सालाना ₹55 लाख का पैकेज, पिता हैं स्ट्रीट वेंडर"कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो" — इस प्रेरक पंक्ति को सच…

सिमरन बनी मिसाल: कबाड़ी की बेटी बनी Microsoft में इंजीनियर, मिला ₹55 लाख सालाना पैकेज
सिमरन बनी मिसाल: कबाड़ी की बेटी बनी Microsoft में इंजीनियर, मिला ₹55 लाख सालाना पैकेज | फ़ोटो: TVL News

Microsoft में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं हिसार की सिमरन, सालाना ₹55 लाख का पैकेज, पिता हैं स्ट्रीट वेंडर


"कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो" — इस प्रेरक पंक्ति को सच कर दिखाया है हरियाणा के हिसार जिले की बेटी सिमरन ने, जिनका चयन दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Microsoft में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें ₹55 लाख रुपए का सालाना पैकेज ऑफर किया है।


 साधारण परिवार से खास मुकाम तक का सफर


गांव बालसमंद (हिसार) की रहने वाली सिमरन के पिता राजेश कुमार सड़क किनारे फेरी लगाकर कबाड़ी का कार्य करते हैं, जबकि माँ कविता देवी ने सीमित संसाधनों में बेटी की पढ़ाई में भरपूर सहयोग किया। आर्थिक तंगी के बावजूद सिमरन ने कड़ी मेहनत, संघर्ष और लगन से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ।


शिक्षा का सफर: फाउंडेशन से शिखर तक


    सिमरन ने अपनी स्कूली शिक्षा कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, हिसार से पूरी की।


    इसके बाद JEE Advanced परीक्षा पास कर 2021 में IIT मंडी में दाखिला लिया।


    IIT मंडी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।


इंटर्नशिप से नौकरी तक का सफर


    पढ़ाई के दौरान सिमरन का चयन Microsoft Hyderabad में इंटर्नशिप के लिए हुआ।


    दो माह की इस इंटर्नशिप में 300 छात्रों में से बेस्ट इंटर्न का अवार्ड हासिल किया।


    इसी के आधार पर उन्हें फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर ₹55 लाख सालाना पैकेज के साथ हायर किया गया।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।