मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रतिभाओं का सम्मान: बी.एन. पाल प्राथमिक विद्यालय में आफरीन ने मारी बाजी

कुदरहा, बस्ती।बी.एन. पाल प्राथमिक विद्यालय, कुदरहा में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण एवं छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका…

प्रतिभाओं का सम्मान: बी.एन. पाल प्राथमिक विद्यालय में आफरीन ने मारी बाजी
प्रतिभाओं का सम्मान: बी.एन. पाल प्राथमिक विद्यालय में आफरीन ने मारी बाजी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती।

बी.एन. पाल प्राथमिक विद्यालय, कुदरहा में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण एवं छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अजमत अली तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि जिभियांव सदरूद्दीन अंसारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।


मुख्य अतिथि अजमत अली ने अपने संबोधन में कहा कि “प्राथमिक शिक्षा बच्चों के जीवन की आधारशिला होती है। यदि शुरुआत मजबूत हो, तो बच्चे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।”

विशिष्ट अतिथि सदरूद्दीन अंसारी ने कहा कि “ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं और बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।”


समारोह में कक्षा 4 की छात्रा आफरीन ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्कूल टॉपर बनीं। उन्हें विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी कक्षाओं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।


इस अवसर पर कायनात, अस्फिया, आदर्श, मुस्तफा, सना, काव्या, अरशद, तस्कीन, सिफा, इकरा शहजादी, बीबी रजा, अरमान, रश्मि, उम्मे कुलसुम, दीपांशु, रुखसार, फिजा, अबू सहमा एवं सबरीन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “हम बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”


इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—संगीता मैम, प्रजेश सर, शमा मैम, अन्नपूर्णा मिस, कैफ सर, रेशमा मिस, अंतिमा मिस, अरुणिमा मिस एवं अश्विनी मिस—उपस्थित रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।