मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगा बुनने वाले कामगारों से मिले राहुल गांधी, PM मोदी पर साधा निशाना , पूछें 3 सवाल

हुबली: दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के हुबली में स्थित कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगा बुनने वाले कामगारों से मुलाकात की| कांग्रेस सांसद राहुल ग…

कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगा बुनने वाले कामगारों से मिले राहुल गांधी, PM मोदी पर साधा निशाना , पूछें 3 सवाल
कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगा बुनने वाले कामगारों से मिले राहुल गांधी, PM मोदी पर साधा निशाना , पूछें 3 सवाल | फ़ोटो: TVL News

हुबली: दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के हुबली में स्थित कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगा बुनने वाले कामगारों से मुलाकात की|  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,आज कर्नाटक के हुबली में स्थित कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग पहुंच कर हमारा तिरंगा बुनने वाले सभी कामगारों से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहीम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखने के लिए लाखों देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन एक संगठन ने तिरंगे को अपनाने से हमेशा मना किया, 52 सालों तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर तिरंगा नही फहराया, लगातार तिरंगे को अपमानित किया। आज उसी संगठन से निकले हुए लोग तिरंगे का इतिहास बता रहे हैं, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चला रहे हैं।  



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सिर्फ़ अपने प्रचार में डूबे उन लोगों से मैं फिर वही सवाल पूछ रहा हूं: 

1. 52 सालों तक RSS ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया? 

2. खादी से राष्ट्रीय ध्वज बनाने वालों की आजीविका को नष्ट क्यों किया जा रहा है? 

3. चीन से मशीन निर्मित, पॉलिएस्टर झंडे के आयात की अनुमति क्यों दी गई?




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग में श्री मुरुगा मठ के संत डॉ श्री शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू से मुलाकात की। इसके बाद दावणगेरे में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,"मैं जन्मदिन समारोह में नहीं जाता हूं लेकिन यहां इसलिए आया हूं क्योंकि|मेरा सिद्धारमैया जी से एक विशेष संबंध है। जिस तरह उन्होंने कर्नाटक की पिछली सरकार को चलाया, उसकी मैं सराहना करता हूं| सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक को दिशा मिली और उस सरकार में कर्नाटक के लोगों के लिए एक विजन था|



इसके बाद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,"BJP चाहती है कि भारत में छोटे और मझोले कारोबारियों द्वारा कुछ भी न बनाया जाए और सब कुछ उनके 2-3 पसंदीदा बड़े व्यापारियों द्वारा बनाया जाए। उनका पूरा विचार इन(गरीब लोग) लोगों की जेब से पैसे निकालकर बड़े व्यापारियों के जेब में डालने का है|



बता दें कि, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसके तहत PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को ट्विटर प्रोफाइल की डीपी के तौर पर लगाई। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को इसी तर्ज पर कांग्रेस का अभियान शुरू किया है। इसमें उन्होंने पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू की तिरंगा थामे हुए तस्वीर को ट्विटर डीपी के तौर पर लगाया है। इस तस्वीर में नेहरू संविधान सभा में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर पेश करते दिख रहे हैं। 




प्रियंका गांधी ने भी अपनी डीपी में यही तस्वीर लगाई है। प्रियंका गांधी ने  लिखा-“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,    झंडा ऊँचा रहे हमारा” | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस डीपी को पोस्ट किया और लिखा- देश की शान है, हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।