मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वाईएस विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस: पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे YSRCP सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी

हैदराबाद: YSRCP सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या से जुड़े चार साल पुराने मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे।2019 के आम चुनाव से एक मह…

वाईएस विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस: पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे YSRCP सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी
वाईएस विवेकानंद रेड्डी मर्डर केस: पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे YSRCP सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद:   YSRCP सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या से जुड़े चार साल पुराने मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे।



2019 के आम चुनाव से एक महीने पहले पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की 15 मार्च, 2019 को पुलिवेंदुला स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी|विवेकानंद रेड्डी सांसद, विधायक और एमएलसी रह चुके थे। वह आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिवंगत वायएस राजशेखर रेड्डी के भाई थे। 



कांग्रेस नेता येदुगुरी संदीप्ति विवेकानंद रेड्डी 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। मार्च 2019 को कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला स्थित उनके आवास पर उनकी बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।   उनके पीए कृष्णा रेड्डी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सीबीआई ने आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय के आदेश पर जुलाई 2020 में जांच का जिम्मा संभाला था।



वायएस राजशेखर रेड्डी वर्ष 2004 से 2009 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वे कड़प्पा से नौंवीं, दसवीं, ग्यारवीं और बारहवीं लोकसभा के लिए चार बार लोकसभा सदस्य चुने गए। पुलिवेंदुला से पांच बार विधानसभा सदस्य चुने गए। 2003 में उन्होंने पूरे आन्ध्र प्रदेश में पदयात्रा की| 2004 में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता था|



2 सितंबर 2009 को उन्हें ले जा रहा हेलीकॉप्टर नल्लामला के जंगल में खो गया। 3 सितंबर की सुबह रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला. उनके साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई। उनके लापता हेलीकॉप्टर की खोज के लिए भारत का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।