हैदराबाद:Jubilee Hills Gangrape Rape: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 17 वर्षीय लड़की के साथ एक मर्सिडीज कार में 5 लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। लड़की एक पार्टी के बाद घर लौट रही थी। वारदात के 3 आरोपी नाबालिग रहे हैं। यह वारदात 28 मई को हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में हुई थी। पब में गई एक किशोरी के साथ जुबली हिल्स इलाके में एक कार के अंदर कॉलेज के छात्रों ने गैंगरेप किया| पुलिस के मुताबिक- आरोपी 11वीं-12वीं के छात्र हैं।
28 मई को नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 5 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था। हैदराबाद पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया, जिसमें बलात्कार किया गया था। रेप मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है| पुलिस ने वारदात में गृह मंत्री के दामाद के शामिल होने के आरोप को निराधार बताया है|
नाबालिग से कार में गैंग रेप के मामले पर हैदराबाद के वेस्ट जोन के DCP जोएल डेविस ने बताया,''पीड़िता दोषियों के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उसने केवल एक नाम का खुलासा किया और उसे पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। हमने CCTV फुटेज और पीड़िता के बयान के अनुसार 5 अपराधियों की पहचान की है| जिन 5 अपराधियों की पहचान की गई है, उनमें से तीन नाबालिग हैं। एक आरोपी सादुद्दीन मलिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गृह मंत्री के दामाद के शामिल होने का आरोप निराधार है|
वेस्ट जोन डीसीपी ने बताया,'' कानून का उल्लंघन करने वाले एक किशोर के लिए, हमें विशिष्ट नेतृत्व मिल सकता है। रात होने के कारण हम उसे पकड़ नहीं पाए हैं, मुझे उम्मीद है कि हम कल उसे पकड़ पाएंगे। वह एक VIP का बेटा है| विधायक के बेटे पर मीडिया में ख??ब आरोप लगे। पीड़ित के बयान, सीडीआर विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह उन 5 में से नहीं था। हम अभी भी और सबूतों की जांच कर रहे हैं|