हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की एमएलसी के. कविता ने कहा,''''हमारी सरकार किसानों की सरकार है। हमारी सभी नीतियां देखिए, देश में और किसी भी राज्य में ऐसी नीतियां जो किसानों के हित में हो वो नहीं चलती हैं, इसलिए हमारे यहां बहुत ज्यादा धान का उत्पादन होता है। आज भी भारत का 40% धान का उत्पादन तेलंगाना में होता है|
के. कविता ने कहा,''ऐसे में हमें केंद्र सरकार की मदद की भी जरूरत होती है और इसलिए हमने दिल्ली में भी प्रदर्शन किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने हमारे अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया और किसानों को बेहाल छोड़ दिया, तो इन हालातों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री किसानों के साथ खड़े हुए हैं|
''इसलिए हमारी सरकार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ये फैसला किया है कि जो पूरी धान का उत्पादन हुआ है उसकी वसूली हम राज्य सरकार से करेंगे। केंद्र सरकार ने आज ये साबित कर दिया है कि उनको किसानों की कोई फिक्र नहीं है|
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार की धान खरीद नीति के खिलाफ सोमवार 11 अप्रैल, 2022 को दिल्ली में धरना दिया था, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। राव ने केंद्र से रबी सीजन के दौरान राज्य से पूरा धान खरीदने की मांग की थी। तेलंगाना राष्ट्र समिति की नेता एवं केसीआर की पुत्री के. कविता ने कहा था कि हम केंद्र सरकार से ‘एक देश एक खरीद नीतिÓ की मांग करते हैं।