मुख्य सामग्री पर जाएँ
31 अक्टूबर 2026

कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से बौखलाए हुए हैं, इन्हें देश- समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है: हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में AIIMS बीबीनगर…

कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से बौखलाए हुए हैं, इन्हें देश- समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है: हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी
कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से बौखलाए हुए हैं, इन्हें देश- समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है: हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में AIIMS बीबीनगर का शिलान्यास किया। PM ने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले हैदराबाद में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।



इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “तेलंगाना-आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है। इसके साथ ही आज यहां 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है| प्रधानमंत्री ने कहा, “हैदराबाद में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया गया है। आज यहां 13 MMTS सर्विस शुरू हुई है, MMTS का तेज़ी से विस्तार हो सके जिसके लिए तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपए रखे गए हैं| 



उन्होंने कहा,''रेलवे के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा यहां हाईवे के प्रोजेक्ट का तेज़ी से विकास किया जा रहा है। केंद्र सरकार तेलंगाना में आधुनिक नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जुटी है|



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से  बौखलाए हुए हैं, ऐसे लोग जो  परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुंबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को ऐसे लोगों से सतर्क रहना ज़रूरी है|



उन्होंने कहा,''इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए। ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे कई राजनीतिक दल कोर्ट पहुंच कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया|



प्रधानमंत्री ने कहा,''केंद्र के ज़्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग न मिलने के कारण हर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, विलंब हो रहा है। इससे तेलंगाना के लोगों का नुकसान हो रहा है|


















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।