मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है भारत: ISB के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में भारतीय स्कूल व्यवसाय (ISB) के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "ISB एशिया में टॉप बिजनेस स्कूल में शामिल है।…

विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है भारत: ISB के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है भारत: ISB के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में भारतीय स्कूल व्यवसाय (ISB) के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "ISB एशिया में टॉप बिजनेस स्कूल में शामिल है। यहां के छात्रों ने कई स्टार्टअप बनाए। यह ISB के लिए उपलब्धि और देश के लिए गौरव की बात है।"उन्होंने कहा,''भारत आज विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। पिछले साल भारत में अब तक रिकॉर्ड FDI आया है। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि इंडिया मीन्स बिजनेस।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत जिस स्तर पर लोकतांत्रिक तरह से अनेक चीज़ें कर सकता है और जिस तरह से हम निती या निर्णय लागू कर सकते हैं वह पूरी दुनिया के लिए अध्ययन और सीखने का विषय बन जाता है। इसलिए हम अक्सर इंडियन सॉल्यूशन को ग्लोबली इंप्लीमेंट होते देखते हैं|




उन्होंने कहा,''आज भारत G20 देशों के समूह में Fastest Growing Economy है। Smartphone Data Consumer के मामले में भारत पहले नंबर पर है। Internet Users की संख्या को देखें तो भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है..Global Retail Index में भी भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup Ecosystem भारत में है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Consumer Market भारत में है| भारत आज ग्रोथ के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। पिछले साल भारत में अब तक का सबसे ज्यादा, रेकॉर्ड FDI आया। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि India means business|



हम अक्सर Indian solutions को Globally Implement होते हुए देखते हैं। इसलिए मैं आज इस महत्वपूर्ण दिन पर आपसे कहूंगा कि आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को, देश के लक्ष्यों के साथ जोड़िए|



प्रधानमंत्री ने कहा,''हमारे देश में रिफॉर्म की ज़रूरत तो हमेशा से महसूस की जाती रही थी लेकिन Political willpower की हमेशा कमी रहती थी। पिछले तीन दशकों में लगातार बनी रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश ने लंबे समय तक Political willpower की कमी देखी| इस वजह से देश reforms से, बड़े फैसले लेने से दूर ही रहा। 2014 के बाद से हमारा देश राजनीतिक इच्छाशक्ति को भी देख रहा है और लगातार Reforms भी हो रहे हैं|



उन्होंने कहा,'कोविड वैक्सीन के लिए हमारे यहां चिंता जताई जा रही थी कि विदेशी वैक्सीन मिल पाएगी भी या नहीं। लेकिन हमने अपनी वैक्सीन तैयार कीं। इतनी वैक्सीन बनाईं कि भारत में भी 190 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई जा चुकी हैं। भारत ने दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी वैक्सीन्स भेजी हैं| भारत को future-ready बनाने के लिए हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि भारत आत्मनिर्भर बने। इसमें आप सभी बिजनेस प्रोफेशनल्स की बड़ी भूमिका है। और ये आपके लिए एक तरह से देश की सेवा का उत्तम उदाहरण होगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।