मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Prophet Remark Row: निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह फिर गिरफ्तार

हैदराबाद : तेलगांना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार कर लिया गया है| तेलंगाना पुलिस ने गुरुवार को हैदराबाद में निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया | हैदरा…

Prophet Remark Row: निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह फिर गिरफ्तार
Prophet Remark Row: निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह फिर गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद : तेलगांना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार कर लिया गया है| तेलंगाना पुलिस ने गुरुवार को हैदराबाद में निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया | हैदराबाद पुलिस ने निलंबित भाजपा विधायक राजा सिंह को उनके खिलाफ 2 पुराने मामलों में नोटिस जारी किया, जबकि राजा सिंह की फिर से गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।



हैदराबाद पुलिस के मुताबिक,''भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत पकड़ा गया है। उसके खिलाफ दर्ज़ 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल था। मंगलहाट पुलिस ने उस पर पीडी के आदेश को अमल में लाया। उसे सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली में बंद किया जा रहा है|



इससे पहले भाजपा विधायक राजा सिंह ने आज कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद 'राज्‍य के सांप्रदायिक माहौल' के बारे में एक वीडियो जारी किया| इसमें उन्‍होंने  तेलंगाना के मंत्रियों के. टी. रामा राव और महमूद अली को हैदराबाद में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।



राजा सिंह ने कहा कि नगर विकास मंत्री केटी रामाराव ('KTR') और गृह मंत्री महमूद अली के कार्रवाइयों के कारण तेलंगाना का माहौल आज दूषित है| केटीआर नास्तिक हैं और किसी धर्म को नहीं मानते| इनकी पार्टी एआईएमआई के ओवैसी के साथ मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करती है|



23 अगस्त, 2022 को तेलंगाना पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भाजपा विधायक राजा सिंह को गिरफ्तार किया था| राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाला एक वीडियो जारी करने के बाद सोमवार रात शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के कार्यालय और हैदराबाद के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिसके बाद मामला दर्ज कर ये कार्रवाई हुई थी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।