यूपी के बस्ती में दोस्तों ने 10वीं के छात्र को बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में बुलाकर बेहरमी से पीटा।
लखनऊ । ये खबर सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 10वीं में पढ़ने वाले छात्र इतने वहशी दरिंदे बन जाएंगे, ये आप भी सोच नहीं सकते। लेकिन उन्होंने गर्लफ्रेंड के चक्कर में ऐसा सब किया। ऊपर से खाज में दा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
यूपी के बस्ती में दोस्तों ने 10वीं के छात्र को बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में बुलाकर बेहरमी से पीटा। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ । ये खबर सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 10वीं में पढ़ने वाले छात्र इतने वहशी दरिंदे बन जाएंगे, ये आप भी सोच नहीं सकते। लेकिन उन्होंने गर्लफ्रेंड के चक्कर में ऐसा सब किया। ऊपर से खाज में दाद की तरह पुलिस भी पीड़ितों से पेश आईं। इतनी बड़ी घटना बताने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जब परिजन शव लेकर पुलिस अधीक्षक के दफ़्तर पहुंचे तब मामले में तुरशी आई और मुकदमा दर्ज हुआ। घटना बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने की है। मामले में थाना प्रभारी हटाए भी जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक यूपी के जिला बस्ती में दोस्तों ने 10वीं के छात्र को बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में बुलाकर बहुत बेहरमी उन लोगो ने मिलकर पीटा। न्यूड कर मुंह पर पेशाब कर दिया। थूक कर चटवाया भी। घर पहुंचकर बच्चे ने रोते हुए अपने परिजनों को उस पार्टी की पूरी बात बताई। घरवाले बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और उन लड़को की शिकायत की। और बतये की बेटे को प्लानिंग करके बुलया था लेकिन थानेदार ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। इससे दुखी होकर छात्र ने सुसाइड (Suicide) कर लिया। छात्र के शव को लेकर घरवाले एसपी ऑफिस पहुंचे। तब जाकर पुलिस हरकत में आ गई। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। SP ने लापरवाही बरतने पर कप्तानगंज थाने के SO दीपक कुमार दुबे को सस्पेंड कर दिया। पूरा मामला कप्तानगंज थाने के एक गांव का है।
छात्र की मां ने बताया कि 20 दिसंबर की 17 साल के बेटे को गांव के विनय कुमार ने एक लड़की के बर्थडे पार्टी में बुलाया। वहां पर गांव का सोनल, काजू प्रसाद निवासी कैली, उसका दोस्त आकाश मौजूद थे। चारों बेटे के साथ पढ़ते हैं। जिस लड़की का बर्थडे था, वह बेटे की दोस्त थी। इसकी बात को लेकर आरोपियों ने बेटे को मारा। उसे एक मकान के पीछे अंधेरे में ले गए। उसे जमकर पीटा। उसको निर्वस्त्र कर दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।