मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीएम मोदी से 10 सवाल: डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों कमजोर, हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?, राहुल गांधी बोले- देश के ''राजा' से हैं 10 सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर कीमतों में वृद्धि से लेकर, ED समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, बेरोजगारी और जीएसटी समेत कई मुद्दों पर निशाना साधा है और 10 सवाल प…

पीएम मोदी से 10 सवाल: डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों कमजोर, हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?, राहुल गांधी बोले- देश के ''राजा' से हैं 10 सवाल
पीएम मोदी से 10 सवाल: डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों कमजोर, हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?, राहुल गांधी बोले- देश के ''राजा' से हैं 10 सवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर कीमतों में वृद्धि से लेकर, ED समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, बेरोजगारी और जीएसटी समेत कई मुद्दों पर निशाना साधा है और 10 सवाल पूछे| सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रूपये क बेहाली से लेकर, मंहगाई, बेरोजगारी, किसानोंं की दोगुनी आय, लद्दाख सीमा में चीनी घुसपैठ, संसद से सांसदों के निलंबन की कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया है|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पार कैसे हो गया है| 45 सालों में आज सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी क्यों है? हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ? ..लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं? , उन्होंने कहा कहा,'सवालों की लिस्ट बहुत लम्बी है लेकिन पहले प्रधानमंत्री जी मेरे इन 10 सवालों का जवाब दे दें।  उन्हों ने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने से आपकी जवाबदेही ख़त्म नहीं हो जाएगी, हम जनता की आवाज़ हैं और उनके मुद्दे उठाते रहेंगे।



राहुल गांधी ने पर लिखा, ‘‘मानसून सत्र में हम प्रधानमंत्री जी से जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे। जनता के कई सवाल थे जिनके जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देने थे। लेकिन उनकी तानाशाही देखिए, सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री इतने नाराज़ हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ़्तार करवा दिया और 23 को निलंबित।  



ख़ैर, जो सवाल पूछने नहीं दिए जा रहे, वो यहां पूछ रहा हूं 'राजा' से: 

1. 45 सालों में आज सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी क्यों है? हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ? 

2. जनता के रोज़मर्रा के खाने-पीने की चीज़ों जैसे दही-अनाज पर GST लगा कर, उनसे दो वक़्त की रोटी क्यों छीन रहे हैं? 

3. खाने का तेल, पेट्रोल-डीज़ल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता को राहत कब मिलेगी?

4. डॉलर के मुकाबले रूपए की कीमत 80 पार क्यों हो गई?

5. आर्मी में 2 सालों से एक भी भर्ती नहीं करके, सरकार अब 'अग्निपथ' योजना लायी है, युवाओं को 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है? 

6. लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं? 

7. फसल बीमा से इंश्योरेंस कंपनियों को ₹40,000 करोड़ का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की 'आय दोगुनी' करने के अपने वादे पर चुप, क्यों?

8. किसान को सही MSP के वादे का क्या हुआ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा मिलने का क्या हुआ?

9. वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50% छूट को बंद क्यों किया? जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो, बुज़ुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं? 

10. केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ कर्ज़ था, वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ हो गया है, और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ हो जाएगा, आप  देश को कर्ज़ में क्यों डुबा रहे हैं?  



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सवालों की लिस्ट बहुत लम्बी है लेकिन पहले प्रधानमंत्री जी मेरे इन 10 सवालों का जवाब दे दें।  उन्हों ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने से आपकी जवाबदेही ख़त्म नहीं हो जाएगी, हम जनता की आवाज़ हैं और उनके मुद्दे उठाते रहेंगे।



कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि,'' सिलेंडर ₹1053 का क्यों? दही-अनाज पर GST क्यों? सरसों का तेल ₹200 क्यों? महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा' ने 57 MPs को गिरफ़्तार और 23 MPs को निलंबित किया गया है| राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है|



इससे पहले भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि,' देश के ‘राजा' का हुक्म है - जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST,अग्निपथ पर सवाल पूछेगा - उसे कारागृह में डाल दो| भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।