मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

“ऑप गोल्ड रश” : डीआरआई ने नाकाम की सोने की तस्करी की कोशिशें, 65.46 किलोग्राम सोना जब्त किया

नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अपनी महत्वपूर्ण बरामदगियों का क्रम जारी रखते हुए तकरीबन 65.46 किलोग्राम वजन और तकरीबन 33.40 करोड़ रुपये मूल्य की 394 विदेशी सोने की छड़ें जब्त की हैं जिन…

“ऑप गोल्ड रश” : डीआरआई ने नाकाम की सोने की तस्करी की कोशिशें, 65.46 किलोग्राम सोना जब्त किया
“ऑप गोल्ड रश” : डीआरआई ने नाकाम की सोने की तस्करी की कोशिशें, 65.46 किलोग्राम सोना जब्त किया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अपनी महत्वपूर्ण बरामदगियों का क्रम जारी रखते हुए तकरीबन 65.46 किलोग्राम वजन और तकरीबन 33.40 करोड़ रुपये मूल्य की 394 विदेशी सोने की छड़ें जब्त की हैं जिनकी तस्करी पड़ोस के पूर्वोत्तर देशों से की जा रही थी।


एक बेहद ख़ास खुफिया जानकारी मिली थी कि एक सिंडिकेट सक्रिय रूप से मिजोरम से विदेशी मूल के सोने की तस्करी की योजना बना रहा है जिसके लिए वो आपूर्ति श्रंखला के घरेलू कूरियर कंसाइनमेंट और लॉजिस्टिक कंपनी (जिसे आगे लॉजिस्टिक्स कंपनी कहा गया है) का उपयोग करने जा रहा है।


इस गैर-कानूनी खेप को पकड़ने के लिए डीआरआई द्वारा "ऑप गोल्ड रश" शुरू किया गया और मुंबई जाने वाली इस विशेष खेप को पकड़ा गया जिसे 'निजी सामान' घोषित किया गया था। 19.09.2022 को भिवंडी (महाराष्ट्र) में इस खेप की जांच में लगभग 19.93 किलोग्राम वजन और 10.18 करोड़ रुपये के विदेशी सोने के 120 बिस्कुट बरामद किए गए।


आगे के विश्लेषण और जांच से पता चला कि ऐसे दो और कंसाइनमेंट मुंबई जा रहे हैं जिन्हें एक ही कंसाइनर द्वारा एक ही जगह से एक ही इंसान को भेजा गया है। और इसे उसी लॉजिस्टिक्स कंपनी के माध्यम से भेजा जा रहा था। फिर इन कंसाइनमेंट के स्थान का पता लगाया गया।


दूसरी खेप बिहार में स्थित थी और उसे वहीं पकड़ा गया था। उस लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम की जांच करने पर 172 विदेशी मूल की सोने की छड़ें बरामद हुईं, जिनका वजन लगभग 28.57 किलोग्राम था और जिनकी कीमत लगभग 14.50 करोड़ रुपये थी। इसी तरह, तीसरी खेप को उस लॉजिस्टिक्स कंपनी के दिल्ली हब में पकड़ा गया और जांच की गई, जिसके नतीजतन लगभग 16.96 किलोग्राम वजन और लगभग 8.69 करोड़ रुपये मूल्य की 102 सोने की छड़ें बरामद हुईं।



इन बरामदगियों की श्रृंखला से देश में पूर्वोत्तर हिस्से से लॉजिस्टिक्स कंपनी के घरेलू कूरियर मार्ग के जरिए भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नए तौर-तरीकों का पता लगाने में सहायता मिली है। इस तरह की बरामदगी ने तस्करी के अनूठे और परिष्कृत तरीकों का पता लगाने और उनका मुकाबला करने की डीआरआई की क्षमता को पुष्ट किया है। कई शहरों में हुए ऑपरेशनों में कुल 394 विदेशी मूल की सोने की छड़ें बरामद और जब्त की गई हैं जिनका वजन लगभग 65.46 किलोग्राम है और जिनकी कीमत लगभग 33.40 करोड़ रुपये है।



आगे की जांच जारी है।....









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।