लद्दाख: लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों को लेकर जा रहा सेना का ट्रक 'श्योक नदी' में गिर गया, हादसे में सात सैनिकों की मौत हो गई| बताया जा रहा है,''वाहन में भारतीय सेना के 26 जवान सवार थे| हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई और 19 जवान घायल हैं।
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में आज शाम एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। हादसे में घायल सभी 19 जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया।
भारतीय सेना के सूत्र के अनुसार,'''लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई, अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं, गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है|
इंडियन आर्मी के बयान के मुताबिक, 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से लेह जिले के हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। भारतीय सेना के अनुसार,''तुरतुक दुर्घटना में घायल सभी 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है|
पीएम मोदी ने लद्दाख में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया, जिसमें सेना के सात जवानों की जान चली गई, कहा- प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है| प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,'लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सड़क हादसे में 7 जवानों की शहादत की खबर बहुत ही पीड़ादाई है। शहीद जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को कष्ट सहने का साहस दें एवं सभी घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक सड़क हादसे में सेना के 7 जवानों के शहीद होने व कई सैनिकों के घायल होने की खबर पीड़ादायक है। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि व शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं| .....घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा
लद्दाख में एक बस त्रासदी के कारण हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। हम अपने देश के लिए उनकी सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे से बात की, जिन्होंने मुझे स्थिति से अवगत कराया और घायल सैनिकों की जान बचाने के लिए सेना द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया। सेना घायल जवानों की हर संभव मदद कर रही है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
लद्दाख में भारतीय सेना की गाड़ी नदी में गिरने से हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं जवानों के परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्माओं की शांति एवं घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ: सचिन पायलट, कांग्रेस