मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आत्ममुग्ध मोदी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ बनाने पर तुली हुई है: कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी

नई दिल्ली: Independence Day 2022: छिहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को…

आत्ममुग्ध मोदी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ बनाने पर तुली हुई है: कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी
आत्ममुग्ध मोदी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ बनाने पर तुली हुई है: कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Independence Day 2022: छिहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी और कहा कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है|



सोनिया गांधी ने कहा,''भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहाँ स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।


आत्ममुग्ध सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को तुच्छ बनाने पर तुली हुई है

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा कि, साथियों, हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 



राजनीतिक फायदे के लिए झूठ के आधार पर गांधी, नेहरू, पटेल जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को कटघरे में खड़ा करने की कोशिशों का विरोध करेगी कांग्रेस


सोनिया गांधी ने कहा कि,राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गाँधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा,''मैं पुनः सभी देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हूँ और भारत के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना करती हूँ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।