नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है| 27 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 60 लाख 75 हजार के करीब पहुँच गया है| कोरोना संक्रमण के 60 लाख मामले रिपोर्ट करने वाला दुनिया का दूसरा देश भारत बन गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में 82,170 नए कोरोनावायरस मामलों के साथ सोमवार को संक्रमण के कुल आंकड़े 60,74,702 हो गए|पिछले 24 घंटों में देश में और 1,039 लोगों की मौत दर्ज की गई। देश में वर्तमान में कोरोना के 9,62,640 मामले सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 82,170 नए मामले सामने आए और 1,039 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60,74,703 हो गई है जिसमें 9,62,640 सक्रिय मामले, 5,01,6521 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट मामले और 95,542 मौतें शामिल हैं|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के अनुसार,''कल(27 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,19,67,230 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,09,394 सैंपल कल टेस्ट किए गए|