नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 83,809 नए केस सामने आए| 15 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 49 लाख 30 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 83,809 ताजा मामले सामने आए, जिसके साथ देश में संक्रमण के कुल मामले सोमवार को 49,30,237 तक पहुंच गए। वहीं इस अवधि में संक्रमण से हुई और 1,054 मौत दर्ज की गई हैं| देश में 80,776 लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 'भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 83,809 नए मामले सामने आए और 1,054 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 49,30,237 हो गई है जिसमें 9,90,061 सक्रिय मामले, 38,59,400 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 80,776 मौतें शामिल हैं|