नई दिल्ली: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि''जो तथाकथित एनकाउंटर है वह नहीं होना चाहिए। उमेश पाल, राजू पाल से हमदर्दी है क्योंकि उनकी हत्या की गई। हम हत्या करने वालों का साथ कैसे दे सकते हैं? आप क़ानून के तहत सज़ा दिलाएं। हम किसी माफिया या डॉन का समर्थन नहीं कर रहे हैं लेकिन हम एनकाउंटर के ख़िलाफ़ हैं|''
AIMIM प्रमुख ने कहा कि''आप (उत्तर प्रदेश सरकार) एनकाउंटर से बता रहे हैं कि आपके पास जांच करने का सही तरीका नहीं है। आप यह बता रहे हैं कि आपके पास पुख्ता सबूत नहीं है। अगर आपके पास यह सब होता तो आप उनको पकड़कर सज़ा दिलाते|
यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम
ओवैसी ने कहा कि,''मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग इसका जश्न क्यों मना रहे हैं। याद रखिए 'जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा'। आप त्योहर का माहौल बना रहे हैं। महात्मा गांधी के कातिल को मारा गया या जेल में डाला गया? आपने उसका एनकाउंटर किया था क्या?|''
यह भी पढ़ें: “विकास दुबे कांड रिपीट ...”: मायावती ने अतीक के बेटे और उसके सहयोगी के एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,जुनैद और नसीर को जिसने मारा तुम(भाजपा) उसका भी एनकाउंटर करोगे, नहीं करोगे...इसलिए नहीं करोगे क्योंकि तुम मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हो। ये एनकाउंटर नहीं कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। अगर तुम फैसला करोगे कि गोली से इंसाफ करेंगे तो फिर अदालतों को बंद कर दो|