लखनऊ: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वां पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली इंडिगो के विमान से उतारे जाने की घटना को 'निंदनीय'' बताया हैं|
पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने कहा कि,“कांग्रेस नेता (पवन खेड़ा) के साथ जो किया गया वो निंदनीय है। इस तरह की कार्रवाई तब की गई जब वो विमान में बैठने जा रहे थे। ये बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है क्योंकि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था। BJP कानून नहीं मानती|
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया| जिसके बाद पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|
“ये एक लंबी लड़ाई ....मैं लड़ने के लिए तैयार हूं”: गिरफ्तारी के बाद बोले पवन खेड़ा
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वां पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। उड़ान भरने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान से उतार दिया गया, प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल है| गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,''ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं|