नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार के रेलवे की जमीन को 5 साल की जगह 35 साल तक के लिए लीज पर देने के फैसले पर सवाल उठाया है| अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से पूछा,'सरकार रेलवे की ज़मीन को रेवड़ी की तरह क्यों बाँट रही है? इसमें कौन-सा जनहित है। दरअसल, बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने रेलवे की जमीन को 5 साल की जगह 35 साल तक के लिए लीज पर देने का फैसला किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा''कैबिनेट ने रेलवे की भूमि नीति में संशोधन को मंज़ूरी देते हुए रेलवे की भूमि को लीज़ पर देने की अवधि 5 साल से बढ़ाकर 35 साल कर दी है। जिसका सीधा लाभ केवल बड़े उद्योगपतियों को ही मिलेगा। इसमें कौन-सा जनहित है। सरकार रेलवे की ज़मीन को रेवड़ी की तरह क्यों बाँट रही है?
यह भी पढ़ें:अब 35 साल के लिए रेलवे की जमीन लीज पर देगी मोदी सरकार
कैबिनेट ने रेलवे की जमीन को दीर्घकालिक लीज पर देने की नीति को मंजूरी दी
यह भी पढ़ें:“महंगाई अब सरकार के लिए प्राथमिकता नहीं...”: वित्त मंत्री
पीपीपी मोड पर यात्री ट्रेनों को चलाने के लिए हाल में कोई बोली 'आमंत्रित' नहीं की गई: रेल मंत्रालय
अखिलेश यादव ने भाजपा को “षडयंत्रकारी” पार्टी दिया करार