नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है|
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा- AAP के भ्रष्ट - बेईमान आदमी| कांग्रेस नेता अलका लांबा ने जिस फोटो शेयर किया है उसमे लिखा है,बधाई दिल्ली और पंजाब- ,...दोनों स्वास्थ्य मंत्री जेल में बंद
बता दें किकल यानी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में स्थित एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया था|
आज सत्येंद्र जैन को कोर्ट में पेश किया गया है। जहाँ से उन्हें कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ED की हिरासत में भेज दिया गयाहै। ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उनको 9 दिन की रिमांड पर भेजा है। सत्येंद्र जैन 9 जून को फिर से पेश होंगे|
इससे पहले, भ्रष्टाचार मामले में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मोहाली कोर्ट ने 27 मई, 2022 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था |
24 मई 2022 को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया था। इसके बाद उन्हें मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विजय सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे| इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।