मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मतगणना से तीन दिन पहले अमित शाह से मिले अमरिंदर सिंह, कहा- गठबंधन ने बेहतर किया , परिणाम...

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव के मतगणना से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की| मतगणना से पहले हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।राज्य में मतगणना 10 मार्च…

मतगणना से तीन दिन पहले अमित शाह से मिले अमरिंदर सिंह, कहा- गठबंधन ने बेहतर किया , परिणाम...
मतगणना से तीन दिन पहले अमित शाह से मिले अमरिंदर सिंह, कहा- गठबंधन ने बेहतर किया , परिणाम... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव के मतगणना से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की| मतगणना से पहले हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।राज्य में मतगणना 10 मार्च को होनी है। अमित शाह के साथ बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि ,'' मैंने गृह मंत्री के साथ सामान्य चर्चा की, परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में पंजाब के विषयों पर आम चर्चा हुई| 



चुनाव में पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है इस बारे में पूछे जाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पंडित नहीं है। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो भविष्यवाणी कर सकें। कैप्टन ने कहा कि उनकी मेरी पार्टी सहित भाजपा गठबंधन ने बेहतर किया है। देखते हैं क्या होता है। 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-live-update-voting-in-54-seats-of-9-districts-in-the-last-phase-of-up-chunav


बता दें, कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी पंजाब में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी है। राज्य में शिअद से अलग होने के बाद भाजपा सर्वाधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा जब शिअद के साथ गठबंधन में थी तो उसके हिस्से में 23 सीटें आती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने 73 सीटों पर चुनाव लड़ा।गौरतलब है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में  10 मार्च को मतगणना होगी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।