मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

असम भाजपा में एक शकुनी समान नेता है और एक धृतराष्ट्र समान नेता, दोनों ने जनता को दिया धोखा: प्रियंका गांधी

गोलाघाट: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दौरे के दूसरे दिन असम में आज तीन रैलियों को संबोधित करेगी| गोलाघाट में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोला| गोलाघाट के सरूपथार में पहली जन…

असम भाजपा में एक शकुनी समान नेता है और एक धृतराष्ट्र समान नेता, दोनों ने जनता को दिया धोखा: प्रियंका गांधी
असम भाजपा में एक शकुनी समान नेता है और एक धृतराष्ट्र समान नेता, दोनों ने जनता को दिया धोखा: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

गोलाघाट: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दौरे के दूसरे दिन असम में आज तीन रैलियों को संबोधित करेगी| गोलाघाट में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोला|  गोलाघाट के सरूपथार में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' असम भाजपा में दो गुट है। जैसे महाभारत में शकुनी मामा थे और धृतराष्ट थे, उसी तरह से आज असम की सरकार में एक शकुनी समान नेता है और एक धृतराष्ट्र समान नेता है। दोनों ने असम की जनता को धोखा दिया है।




प्रियंका गांधी ने कहा कि,''अगर असम प्रदेश की बात की जाए तो इस प्रदेश में वह सभी उपलब्धियां हैं, जिसके जरिए आपका असम एक महान, मजबूत और संपन्न प्रदेश बन सकता है|असम के पास पेट्रोलियम है, कोयला है, वन क्षेत्र हैं, पानी, पर्यटन और सुंदर-सुंदर जगहें हैं जहां पर्यटन को और मजबूत बनाया जा सकता है। हथकरघा है, सिल्क है और बैंबू हैं जिससे हथकरघा का काम हो सकता है|





प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''पिछले 5 सालों में भाजपा की सरकार ने असम को गरीबी और बेहद दु:खों से भर दिया है। उन्होंने आपसे जिस तरह से वादे किए थे कि हम काम करेंगे, उस तरह से उन्होंने कोई काम नहीं किया| इनके खुद के नीति आयोग में एक रिपोर्ट निकली जिसमें लिखा था कि भाजपाई शासन में असम में गरीबी बढ़ गयी है | आज असम की सच्चाई यह है कि असम की सरकार अनेक सिंडिकेट से घिरी हुई है और उसने गवर्नेंस को पूरी तरह से भुला दिया है|





प्रियंका गांधी ने कहा कि,असम भाजपा सरकार के 2 गुट हैं। जैसे महाभारत में शकुनी मामा और धृतराष्ट्र थे। आज उसी तरह से असम की सरकार में भी एक शकुनी मामा समान नेता हैं और दूसरे नेता धृतराष्ट्र समान नेता हैं |दोनों ही नेताओं ने असम की जनता को धोखा दिया है। धृतराष्ट्र समान नेता ने इस तरह से धोखा दिया कि एक समय में उन्हें 'जातीय नायक' कहा जाता था और उसी 'जातीय नायक' ने 6 जनजातियों के साथ धोखा किया |




प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''उन्होंने कहा था कि आपको अलग दर्जा मिलेगा, लेकिन नहीं दिया। SI में जो भर्ती का स्कैम हुआ वो उन्हीं के चलते हुआ और सबसे बड़ा धोखा कि CAA का आन्दोलन हुआ। यह कहने के बाद कि CAA लागू नहीं होगा, सत्ता में आते ही उसे लागू किया गया| 




दूसरे नेता जो शकुनी मामा समान हैं, वह भ्रष्टाचार और एक ऐसी राजनीति को चलाते हैं जो सिर्फ जनता से धोखा करती है। भाजपा सरकार ने 2014 की अपनी चार्जशीट में इनका नाम लिखा और आज उन्हीं के मंच को शोभा दे रहे हैं, उन्हीं के गले का हार बने हुए हैं| आप ऐसे समझिए कि भाजपा सरकार असम में एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक माफिया की तरह चल रही है। इनकी अपनी पार्टी में अपने ही नेताओं का आदर नहीं है|



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''इनकी अपनी ही पार्टी में स्थिरता नहीं है, पार्टी में विभाजन है तो प्रदेश में स्थिरता कैसे आएगी? प्रदेश की जनता को किस मुंह से बोल सकते हैं कि हम आपको एक स्थिर सरकार देंगे| सत्ताधारी पार्टी ही माफियाओं द्वारा बंधक है, तो आप सोच सकते हैं कि यहां के व्यापारियों और कारोबारियों की क्या हालत होगी| जिन लोगों ने असम के लिए अपना जीवन दिया और समर्पित रहे, उन नेताओं के बारे में भी भाजपा सरकार ने सिर्फ आलोचना की,  गलत-गलत बातें कहकर उनका अपमान किया|




प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस ने असम का अपमान किया है। कांग्रेस ने असम को ऐसी सरकारें दी हैं जिन्होंने असम की जनता के लिए काम नहीं किया। आप किसके लिए ऐसा कह रहे हैं?




आप  स्वर्गीय तरुण गोगोई जी के लिए ऐसा कह रहे हैं जिन्होंने: 

 - असम के लिए दिन-रात एक किया

-  वह असम की अस्मिता व संस्कृति के प्रतीक थे  

-  असम में विकास लेकर आए 

 -  महिलाओं के उत्थान हेतु तमाम कार्य किए 

 -  नौजवानों को रोजगार दिए| आपको याद होगा कि जब तरुण गोगोई जी की सरकार थी तब अखबारों में रोजगार के इश्तेहार भरे होते थे। लेकिन आज हालत क्या है? यह आप सभी जानते हैं| तरुण गोगोई जी ने नौकरियों में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण दिया, पंचायतों में 50% सीट आरक्षित की, लाखों रोजगार पैदा किए, असम में आर्थिक समृद्धि लेकर आए|




जिस कनेक्टिविटी की भाजपा सरकार बात करती है, उस कनेक्टिविटी की शुरुआत कहां हुई थी? ये पुल जिसका आज उद्घाटन हो रहा है, इनकी शुरुआत, इन्हें बनाना किसने शुरू किया? यह सब तरुण गोगोई जी ने, कांग्रेस की सरकार ने किया| 






प्रियंका गांधी ने कहा कि,''BJP  की सरकार दुर्नीति, धोखानीति और राजनीति की सरकार है। हर चीज में राजनीति, भाई-बहन को आपस में लड़ाने की राजनीति। इस सरकार में खुद का फायदा देखा जाता है, जनता का नहीं|  सरकार को एक तरह से यह मैंडेट दिया जाता है कि सभी को इकट्ठा करो और दिल्ली भेजो। सिंडिकेट का राज है, जमीनों की लूट है, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती है। हर तरफ धोखा ही धोखा रहा है| जब चुनाव आता है तब सभी राजनीतिक पार्टियाँ आपके सामने आती हैं, उस समय आप लोगों के मन में सवाल उठते होंगे कि: - इस पार्टी ने हमारे लिए क्या किया? - यह पार्टी क्या कह रही है? क्या करेगी?  - क्या इस पार्टी की विचारधारा हमारी संस्कृति, रहन-सहन को समझती है? 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।