मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Assam Elections 2021 : पूछा -प्रिय EC- माजरा क्या है: ‘EVM ' मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा-EC की गाड़ी ख़राब, भाजपा की नीयत ख़राब

नई दिल्ली: असम के करीमगंज जिले में बीजेपी प्रत्‍याशी की गाड़ी से ईवीएम (EVM) मिलने के मामला अब गरमाता जा रहा है | कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर आक्रामक है | कांग्रेस ने पांच राज्‍यों के विधानसभा च…

Assam Elections 2021 : पूछा -प्रिय EC- माजरा क्या है: ‘EVM ' मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा-EC की गाड़ी ख़राब, भाजपा की नीयत ख़राब
Assam Elections 2021 : पूछा -प्रिय EC- माजरा क्या है: ‘EVM ' मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा-EC की गाड़ी ख़राब, भाजपा की नीयत ख़राब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: असम के करीमगंज जिले में बीजेपी प्रत्‍याशी की गाड़ी से ईवीएम (EVM) मिलने के मामला अब गरमाता जा रहा है | कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर आक्रामक है | कांग्रेस ने पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है| कांग्रेस ने कहा,''लोकतंत्र की हालत इससे ज्यादा और क्या खराब हो सकती है कि भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में EVMs मिल रही है। अगर वोटिंग मशीन ही शक के दायरे में है तो किस पर भरोसा किया जाए?




 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'' EC की गाड़ी ख़राब,  भाजपा की नीयत ख़राब, लोकतंत्र की हालत ख़राब! EVMs




असम में एक बीजेपी प्रत्‍याशी की कार में ईवीएम मिलने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है| उन्‍होंने लिखा, 'क्या स्क्रिप्ट है?चुनाव आयोग की गाड़ी खराब हुई,तभी वहां एक गाड़ी प्रकट हुई| गाड़ी भाजपा के प्रत्याशी की निकली.... मासूम चुनाव आयोग उसमें बैठकर सवारी करता रहा। प्रिय EC, माजरा क्या है...? आप देश को इस पर कुछ सफाई दे सकते हैं?





कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मसले पर सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं जिसमें उन्‍होंने ECI से 6 सवाल पूछे हैं| उन्‍होंने लिखा है,''असम विधानसभा चुनाव में संभावित हार की आशंका से बीजेपी बौखला गई है, ऐसे में आखिरी उपाय ''ईवीएम'' ही होती है| 



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछा- क्‍या चुनाव आयोग जवाब देगा...

1. बीजेपी उम्‍मीदवार कृष्‍णेंदु पॉल की कार से EVM क्‍यों बरामद हुई?

2. असम के दिफू में हातीपुरा पोलिंग स्‍टेशन के करीब एक लक्‍जरी कार की डिक्‍की में ईवीएम क्‍यों मिली ?

3. जामुनुख में अधिकारी, सुरक्षा अधिकारियों के बगैर ईवीएम क्‍यों लेकर जा रहे थे जबकि यह ECI के मेंडेट का सीधे तौर पर उल्‍लंघन है?

4. क्‍या कालाईगांव (Kalaigaon) के वोटरों ने बूथ से ईवीएम के गायब होने की शिकायत की थी? इस बारे में क्‍या जांच हुई और क्‍या कार्रवाई की गई?

5. क्‍या कुछ संदिग्‍ध अधिकारी डिब्रूगढ़ में स्‍ट्रांगरूम के अंदर पाए गए थे, जहां EVM रखी गई हैं? इस मामले में क्‍या कदम उठाए गए?

6. दूसरे चरण में क्‍या 139 पोलिंग स्‍टेशन में EVM के साथ खराबी का सामना करना पड़ा था, इसमें जागीरोड, नागांव, होजाई, नीलबागान, लुमडिंग और अन्‍य स्‍थान शामिल हैं? इस मामले में क्‍या कदम






गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के अंगर्तत 27 मार्च को दूसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार, एक अप्रैल को वोट डाले गए् थे| तीसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे| राज्‍य में विधानसभा की 126 सीटें हैं और मुख्‍य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।