नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के शुरुआती दौर में कोरोना फैलाने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया| पीएम के आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस तथा शिवसेना ने कड़ा विरोध किया है| पीएम मोदी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि 2020 में लॉकडाउन की घोषणा के बाद विपक्ष ने प्रवासी मजदूरों को घर जाने में सक्षम बनाकर कोविड फैलाने का काम किया|
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का ये बयान सरासर झूठ है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की पीड़ा पर राजनीति करना प्रधानमंत्री जी को शोभा नहीं देता| केजरीवाल ने ट्वीट किया,प्रधानमंत्री जी का ये बयान सरासर झूठ है। देश उम्मीद करता है कि जिन लोगों ने कोरोना काल की पीड़ा को सहा, जिन लोगों ने अपनों को खोया, प्रधानमंत्री जी उनके प्रति संवेदनशील होंगे। लोगों की पीड़ा पर राजनीति करना प्रधानमंत्री जी को शोभा नहीं देता।
इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि,''अरविंद केजरीवाल का आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बारे में आज का बयान घोर निंदनीय है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''झूठइ लेना, झूठइ देना। झूठइ भोजन, झूठ चबेना।।
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया''अरविंद केजरीवाल का आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बारे में आज का बयान घोर निंदनीय है। अरविंद केजरीवाल को पूरे राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। गोस्वामी तुलसीदास जी ने उनके जैसे लोगों के बारे में ही कहा है कि... झूठइ लेना, झूठइ देना। झूठइ भोजन, झूठ चबेना।।
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''सुनो केजरीवाल, जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया। छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया। आपको मानवताद्रोही कहें या...
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ हासिल है। जब पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा था तब केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बिजली-पानी का कनेक्शन काटा व सोते हुए लोगों को उठा-उठा कर बसों से यूपी बॉर्डर पर भेजा गया। अनाउंसमेंट कर कहा गया कि आनंद विहार के लिए बसें जा रही हैं, उससे आगे यूपी-बिहार के लिए बसें मिलेंगी। यूपी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया और उन्हें सुरक्षित वापस लाई।
अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया| केजरीवाल ने कहा कि,''सुनो योगी, आप तो रहने ही दो। जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया| महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी के विपरीत महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया, जबकि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की|
मोदी सरकार के गलत नीतियों के वजह से लोग जाने को मजबूर हुए
PM मोदी के बयान पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि अंतराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर देनी चाहिए ताकि मामले ना बढें, लेकिन ऐसा नहीं किया गया| हमने 106 ट्रेनों से लोगों को भेजा... उसके बाद सरकार ने जब कहा कि वो 75 फीसदी किराया माफ कर रहे हैं तो हमने बाकी 25 फीसदी रकम भरने का काम किया और उनके खाने पीने का इंतज़ाम किया| गलत नीतियों के वजह से लोग जाने को मजबूर हुए| मुंबई में मृतकों के शव को उनके घर तक पहुंचाया गया था... उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे वो शव थे| जनता को सबकुछ याद है|
महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण ने लोकसभा में की गई प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों को ‘दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए कहा कि यह उनके पद के अनुकूल नहीं थीं| उन्होंने कहा कि केंद्र अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहा है|
PM जैसे व्यक्ति का ऐसा बेबुनियाद वक्तव्य करना उचित नहीं
महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा,''कोरोना फैलाने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र कांग्रेस की है..PM जैसे व्यक्ति का ऐसा बेबुनियाद वक्तव्य करना उचित नहीं है। देश में कोरोना फैलाने के लिए अगर कांग्रेस जिम्मेदार है तो देश में जो बाहर से कोरोना आया है उसके लिए कौन जिम्मेदार है?
चव्हाण ने कहा, ‘‘कांग्रेस पर दोष मढ़कर प्रधानमंत्री ने अपनी तुच्छ सोच दिखाई है| केंद्र को प्रवासी मजदूरों को वापसी की सुविधा देनी चाहिए थी, लेकिन वह इस जिम्मेदारी से भाग गई.| चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार है|
महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश के मजदूरों की मदद करने पर गर्व है| थोराट ने आरोप लगाया कि केंद्र ने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लागू कर दिया| उन्होंने कहा कि जब मजदूर अपने राज्यों को वापस जाना चाहते थे, तो रेलवे बंद कर दिया गया था| कई लोगों की पैदल जाते समय मौत हो गई|
अगर मजदूरों की मदद करना मोदी की नजर में गलत है तो 100 करेंगी बार ऐसी गलतियां
वहीं, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने जोर दिया कि अगर कोरोना महामारी के कारण अचानक हुए लॉकडाउन के बाद फंसे हुए प्रवासियों की देखभाल करना प्रधानमंत्री की नजर में गलत था, तो हम मानवता की खातिर इस गलती को 100 बार दोहराएंगे|
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि अगर कोरोनावायरस महामारी के कारण अचानक लागू हुए लॉकडाउन के बाद फंसे हुए प्रवासियों की देखभाल करना प्रधानमंत्री की नजर में गलत था, तो हम मानवता की खातिर इस गलती को 100 बार दोहराएंगे| प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘जब श्रमिक ट्रेनें शुरू हुईं, तो क्या देश भूल सकता है कि इन गरीब मजदूरों से टिकट के लिए कैसे पैसा लिया जा रहा था? ऐसे में उनका किराया देने के लिए राज्य सरकार आगे आई|’