अलप्पुझा: Bharat Jodo Yatra Day 12: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज शाम को 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल के अलप्पुझा ज़िले के पुरक्कड़ से शुरू की। आज 'भारत जोड़ो यात्रा' का 12वां दिन है। इससे पहले आज सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हरिपद में 12वें दिन 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की थी, जो सुबह साढ़े छह बजे के बाद शुरू हुई थी।
राहुल गांधी ने आज शाम को 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल के अलप्पुझा ज़िले के पुरक्कड़ से शुरू की| कांग्रेस ने ट्वीट किया,'परिवर्तन पथ पर आगे बढ़ रही भारत की कहानी है, यह उमड़ता जनसैलाब इसी बदलाव की निशानी है। #BharatJodoYatra
BharatJodoYatra के दौरान Rahul Gandhi ने करुवत्ता, अलाप्पुझा में रबर की खेती करने वाले किसान साथियों से मुलाकात की, जो खेती में आ रही अत्यधिक लागत मूल्य से बेहद परेशान हैं। बेलगाम हो चुकी महंगाई हर वर्ग का जीवन तबाह कर रही है, एकजुट होकर इसे हराना ही हमारा लक्ष्य है।
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 150 दिनों में पूरी होगी और इसके तहत 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों की अवधि में सात जिलों से होकर 450 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य (केरल) के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी।