मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 5: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम के परस्सला से निकाली 'यात्रा'

तिरुवनंतपुर/ Bharat Jodo Yatra Day 5: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर अब केरल पहुंच गई है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' ' यात्रा का रविवार को 5वां दिन है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष…

Bharat Jodo Yatra Day 5: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम के परस्सला से निकाली 'यात्रा'
Bharat Jodo Yatra Day 5: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम के परस्सला से निकाली 'यात्रा' | फ़ोटो: TVL News

तिरुवनंतपुर/ Bharat Jodo Yatra Day 5: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर अब केरल पहुंच गई है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' ' यात्रा का रविवार को 5वां दिन है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यात्रा के पांचवें दिन की शुरुआत तिरुवनंतपुरम जिले के केरल के परसाला से की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा के केरल पहुंचने पर कहा कि,  देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो।



भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के मद्देनज़र कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम के परस्सला से पदयात्रा निकाली।  इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा, 'हमारी भारत जोड़ो यात्रा अब केरल से गुज़र रही है, माहौल और लोगों का जोश देखने लायक है, बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाएं सब हमारी यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।  ऐसे ही हमारे साथ जुड़ते रहिए और देश में फैली नफरत, बेरोज़गारी और महंगाई के खिलाफ़ एकजुट होते जाइए।



पांचवें दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि,''भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से केरल में प्रवेश कर गई। समाज का हर वर्ग इस पदयात्रा को लेकर उत्साहित है।  किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सबकी भागीदारी और जोश देखने लायक है।  देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो।



केसी वेणुगोपाल ने कहा,''आप में से लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के पिछले चार दिन देखे होंगे। यह हमारी उम्मीदों से परे सफल है। हमने नहीं सोचा था कि तमिलनाडु इस यात्रा का इतना भव्य स्वागत करेगा। इससे पता चलता है कि यह यात्रा भारत की अब तक की सबसे ऐतिहासिक यात्रा होने जा रही है।



केसी वेणुगोपाल ने कहा,''यह यात्र??? अगले 18 दिनों के लिए केरल में है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रत्येक राज्य 'यात्रियों' की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करेगा।यह केवल कांग्रेस की यात्रा नहीं है। आप यात्रा के दोनों पक्षों को देखें, यह केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि वे लोग हैं जो हमारी विचारधाराओं में विश्वास करते हैं; जो मानते हैं कि भारत बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है।



लोग हमारे पास आ रहे हैं, हमारे पास हाथ हिला रहे हैं, वे हमें अपना समर्थन दिखा रहे हैं। वे जानते हैं कि वर्तमान परिदृश्य में, इन बुरी ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले एकमात्र नेता श्री राहुल गांधी हैं। 



केसी वेणुगोपाल ने कहा,''हर जगह Modi सरकार डर फैला रही है; वे (BJP के लोग) नफरत फैला रहे हैं। एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को चुप कराने के लिए किया जा रहा है ।यहां तक कि इस देश के मीडिया वाले भी असुरक्षित हैं। वे बिना किसी बड़े कारण के सालों-महीनों तक जेल में रहे। देश को भाजपा इस तरह से डिजाइन कर रही है कि विपक्ष की आवाज की, लोकतांत्रिक आवाज की जरूरत नहीं है।



केसी वेणुगोपाल ने कहा,'हमें बहुत खुशी है कि पिछले तीन दिनों में, इस देश के लोगों, तमिलनाडु के लोगों से हमें जितना समर्थन मिला है, उससे हम सभी का हौसला बढ़ा है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।