मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

'Bharat Jodo Yatra': देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो- प्रियंका गांधी

Bharat Jodo Yatra Day 5: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर अब केरल पहुंच गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन की शुरुआत तिरुवनंतपुरम जिले के केरल…

'Bharat Jodo Yatra': देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो- प्रियंका गांधी
'Bharat Jodo Yatra': देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो- प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day 5:  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर अब केरल पहुंच गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन की शुरुआत तिरुवनंतपुरम जिले के केरल के परसाला से की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा के केरल पहुंचने पर कहा कि, देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि,''भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से केरल में प्रवेश कर गई। समाज का हर वर्ग इस पदयात्रा को लेकर उत्साहित है।  किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सबकी भागीदारी और जोश देखने लायक है।  देश की जनता का संदेश साफ है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और विभाजनकारी राजनीति खत्म हो।



शनिवार को प्रियंका गांधी ने कहा था कि,भाजपा सरकार के पिछले 8 सालों में 22 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरी का फॉर्म भरा, लेकिन मात्र 7 लाख लोगों को नौकरी मिली।  भटकाओ जनता पार्टी (BJP) चाहती है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात न हो। Bharat Jodo Yatra रोजगार के मुद्दे पर युवाओं की एकजुट आवाज बुलंद करने के लिए उठा कदम है।



 प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार को श्री राहुल गांधी जी ने मनरेगा-कर्मियों और मछुआरा समाज की महिलाओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राहुल जी ने कहा- इन लोगों से मिलकर मेरा यह यकीन और पुख्ता हो गया है कि भारत का विकास हाशिये पर रह रहे इन समुदायों के विकास पर निर्भर करता है। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।