मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जब बंदर के हाथ में 'उस्तरा' मिल जाता है तो वह किसी की भी 'हजामत' करने लगता है: बग्गा की गिरफ्तारी पर बोलीं BJP

नई दिल्ली: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अरविंद ने कहा,''केजरीवाल जी की ये तानाशाही है, जब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो वह ऐसे ही काम करता है…

जब बंदर के हाथ में 'उस्तरा' मिल जाता है तो वह किसी की भी 'हजामत' करने लगता है: बग्गा की गिरफ्तारी पर बोलीं BJP
जब बंदर के हाथ में 'उस्तरा' मिल जाता है तो वह किसी की भी 'हजामत' करने लगता है: बग्गा की गिरफ्तारी पर बोलीं BJP | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अरविंद ने कहा,''केजरीवाल जी की ये तानाशाही है, जब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो वह ऐसे ही काम करता है। वह किसी की भी हजामत करने लगता है। इस प्रकार की पुलिस दुरुपयोग की हम निंदा करते हैं|



वहीँ, भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय ???े बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।



दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि,दिल्ली पुलिस को बिना किसी पूर्व सूचना दिए पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को घर से अवैध तरह से गिरफ़्तार कर ले गई। पंजाब पुलिस ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उनके पिता ने इसके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ की है। 



गुप्ता ने कहा कि,''केजरीवाल की हिटलरशाही के खिलाफ आज AAP कार्यालय के बाहर प्रचंड प्रदर्शन किया। केजरीवाल सरकार की गुंडागर्दी, तानाशाही रवैये से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नही हैं चाहे कुछ भी कर लो हम रुकने-थकने वाले नही हैं, हर अन्याय का मुहतोड़ जवाब मिलेगा।



गौरतलब है कि,''भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया था।



आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ट्वीट कर बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया है।



https://www.thevirallines.net/india-news-bjp-leader-tajinder-pal-singh-bagga-arrested-by-punjab-police-on-friday 



,''लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ़्तार: AAP 

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने लिखा,''लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।


https://www.thevirallines.net/india-news-delhi-police-takes-punjab-police-hostage-in-an-illegal-way-to-save-the-goon-says-aap-on-tajinder-bagga-arrest-case 



बाल्यान ने कहा,''कल सुरत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लात से कुच कुच क़र मारने वाले भाजपाई आज  तेजिंदर बग्गा के गिरफ़्तार होन पर लोकतंत्र का रोना रो रही है। बग्गा ने तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को “जीने नही देंगे की धमकी” दिया था।इसकी तो पूरी जाँच हो की कोई कनेक्शनों आतंकी से तो नही।


https://www.thevirallines.net/india-news-delhi-police-register-a-kidnapping-case-after-the-arrest-of-tajinder-pal-singh-bagga-by-punjab-police-over-his-threat-to-arvind-kejriwal 


बाल्यान ने कहा,'साल 2015 में AAP की प्रचंड जीत के बाद मोदी जी ने 51 AAP विधायकों पर केस करवाया, और गिरफ़्तार करवाया। बाद में सब बेदाग़ निकले और बड़ी हुए। आज भाजपा के एक लुच्चे बग्गा ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जाँच के लिये गिरफ़्तार किया तो लोकतंत्र का रोना रोने लगे।


https://www.thevirallines.net/india-news-punjab-police-who-was-taking-tajinder-pal-singh-bagga-to-mohali-after-arresting-them-was-stopped-by-haryana-police-in-kurukshetra 


बाल्यान ने कहा,''बग्गा को सांप्रदायिक भावनायें भड़काने और पंजाब की शांति भंग करने वाले ट्वीट करने के लिए गिरफ़्तार किया गया है। उसे 5 बार समन भेजे गए। वो नहीं आया। हारकर पुलिस को ये ऐक्शन लेना पड़ा। समझा अपनी भाजपा की केन्द्र में सरकार है। आग लगवाएगा पंजाब में।



https://www.thevirallines.net/india-news-tajinder-bagga-arrest-case-a-delhi-court-issued-a-search-warrant-to-sho-janakpuri-to-trace-the-location-of-bagga 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।