मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

BJP ने कश्मीर को UT बनाया, हम कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करवाएंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे

श्रीनगर: 'Bharat Jodo Yatra Finale': कांग्रेस ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के अवसर पर एक मेगा रैली का आयोजन किया हैं| श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच ''Bharat Jo…

BJP ने कश्मीर को UT बनाया, हम कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करवाएंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे
BJP ने कश्मीर को UT बनाया, हम कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करवाएंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: 'Bharat Jodo Yatra Finale': कांग्रेस ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के अवसर पर एक मेगा रैली का आयोजन किया हैं|  श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच ''Bharat Jodo Yatra Finale'' कार्यक्रम में विपक्षी दलों के कई नेता इसमें शामिल हुए हैं| 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “जब राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा का निर्णय लिया था, हम घबरा गए थे कि इतना लंबा फासला कैसे तय होगा। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर मैं राहुल गांधी जी और भारत यात्रियों को बधाई देता हूं। ये उन्होंने जो इतनी बड़ी दूरी तय की इसीलिए मैं हमारी पार्टी की ओर से सारी जनता की ओर से और सारे लोगों की ओर से उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनके साथ जो यात्री चले, रात-दिन उनके साथ रहे बारिश हो, धूप हो, ठण्ड हो इसमें चलते हुए उनका साथ दिया 200 से भी अधिक लोग उनको भी मैं धन्यवाद करता हूं और बधाई देता हूं।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “ दोस्तों, ये जो यात्रा निकली ये किसी चुनाव जीतने के लिए नहीं, सिर्फ कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए नहीं, ये उन्होंने यात्रा निकाली नफ़रत के खिलाफ आज जो बीजेपी और आरएसएस के लोग हर जगह नफ़रत फैला रहे हैं इसलिए उन्होंने ये तय किया कि नफ़रत के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे, लोगों को बताते रहेंगे और हर एक से मिलने की उन्होंने कोशिश की बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, टेक्नोलॉजिस्ट के साथ, डॉक्टरर्स के साथ, इंजीनियर्स के साथ और विद्यार्थियों के साथ, छोटे और मझोले दुकानदारों के साथ और छोटा-मोटा जो रोजगार करते हैं उनके साथ, किसानों के साथ, सबसे मिले और बहुत सी महिलाओं, बच्चों से मिले, सब कुछ उन्होंने देखा और चलकर देखा, सिर्फ हवा में उड़कर नहीं देखा जो मोदी साहब हमेशा हवा में ही उड़ते रहते हैं. आज यहां हैं कल..., 8 दिन पहले मेरी कांस्टिट्यूएंसी में घूम रहे थे वो 'चुनाव को देखकर |



खड़गे ने कहा कि, “ वो आज राहुल गांधी जी ने एक सबूत आपको दिया कि वो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जोड़ सकते हैं और जनता के जो मुद्दे हैं इन्फ्लेशन हो, बेरोजगारी हो, इन सारी चीजों के खिलाफ वो लड़ रहे हैं |  खड़गे ने कहा कि, “ मोदी जी, आरएसएस और बीजेपी के लोग इस देश में गरीब को गरीब रखना चाहते हैं और अमीर को ज्यादा अमीर बना रहे हैं। 10 प्रतिशत लोग इस देश की 72 प्रतिशत संपत्ति को लूट रहे हैं और 50 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति है तो इसीलिए हमको इसके खिलाफ लड़ना है और हम लड़ेंगे खासकर जो कश्मीर की समस्या है यहां पर इसको यूनियन टेरिटरी बनाया, जो कश्मीर को हम जन्नत कहते हैं, इस जन्नत को उन्होंने यूनियन टेरिटरी बनाया, लेकिन राहुल गांधी जी का इरादा है इसको असेम्बली हम बनाएंगे और यहां पर स्टेटहुड लाएंगे और यहां असेम्बली स्टेट बनेगा कश्मीर, इसीलिए हम पूरी ताकत लगाएंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।