नई दिल्ली: बिहार CM नीतीश कुमार के विपक्ष को इकट्ठा करने के बयान पर BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि,''अधिकांश राज्य में हमारी सरकार है, PM की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ये लाख प्रयास कर लें लेकिन लोगों को एक नहीं कर पाएंगे। मीडिया में बने रहने के लिए ये राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं|
गौरतलब है कि,''बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखा और वाम दलों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं से मुलाकात की।
नीतीश कुमार ने बीते दिन ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की| इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात हुई| नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी पीएम बनने की महत्वाकांझा नहीं है\ वो सिर्फ बिखरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं|
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के गठन के लिए कांग्रेस के समर्थन का विस्तार करने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने की संभावना और 2024 के चुनावों के लिए रणनीतियों पर "ठोस" चर्चा जारी रखने की उनकी मंशा पर भी बात की।
हालांकि,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को खारिज कर दिया| राहुल गांधी से मुलाकात से पहले, नीतीश कुमार ने कहा कि,''मेरी कोई इच्छा(प्रधानमंत्री बनने की) नहीं है। मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष एक साथ आए और भाजपा के खिलाफ लड़े। विपक्ष एक साथ आएगी तो अच्छा होगा|
यह भी पढ़ें: गुजरात ड्रग का 'हब' बन गया, अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी
यह भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच कई एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
यह भी पढ़ें: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात