नई दिल्ली: पेगासस विवाद पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर ऐसे स्तरहीन आरोप लगाए हैं जो राजनीतिक शिष्टाचार से परे हैं। भाजपा कांग्रेस द्वारा लगाए गए पेगासस मामले के सारे आरोपों को खारिज करती है। कांग्रेस ने अब तक पेगासस मामले में कोई सबूत पेश नहीं किए हैं|
रविशंकर प्रसाद ने कहा,''पेगासस मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू क्यों होता है? क्या कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से लगे हुए थे कि यह मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू करना है ताकि देश में एक नया माहौल बनाया जाए|
उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच की कांग्रेस की मांग को भी खारिज कर दिया और विपक्षी दल पर आरोप लगाया कि वह निराधार आरोप लगाने में ‘काफी निचले स्तर’ तक गिर गया है। भाजपा ने दावा किया कि पेगासस जासूसी मामले से BJP या मोदी सरकार को जोड़े जाने का ‘‘एक भी साक्ष्य’’ नहीं है।
' बता दें कि पेगासस विवाद को लेकर सोमवार से शुरू हुए संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में खूब हंगामा हुआ जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी|
' बता दें कि पेगासस स्पाइवेयर मामले में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी निशाना बनाया गया है
पेगासस स्पाइवेयर मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और दो मंत्रियों को भी कथित तौर पर निशाना बनाया गया है|इन मंत्रियों में अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद पटेल का नाम सामने आया है| द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डेटा में 300 भारतीय मोबाइल नंबर शामिल हैं, जिनमें 40 मोबाइल नंबर भारतीय पत्रकारों के हैं|इनके अलावा तीन बड़े विपक्षी नेता, मोदी सरकार में दो केंद्रीय मंत्री, सुरक्षा एजेंसियों के मौजूदा- पूर्व प्रमुख और अधिकारी, बिजनेमैन शामिल हैं| रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि इन नंबरों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 2018-2019 के बीच निशाना बनाया गया था|