मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी केंद्रीय संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव: बीएस येदियुरप्पा इन, नितिन गडकरी आउट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड का नए सिरे से गठन किया गया है| भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन करते हुए उसमें बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को शामिल किया गया। भा…

बीजेपी केंद्रीय संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव: बीएस येदियुरप्पा इन, नितिन गडकरी आउट
बीजेपी केंद्रीय संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव: बीएस येदियुरप्पा इन, नितिन गडकरी आउट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड का नए सिरे से गठन किया गया है| भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन करते हुए उसमें बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को शामिल किया गया। 




भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले बोर्ड में PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे। इस नए बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर किया गया।




BJP की संसदीय बोर्ड में इन लोगों को मिली जगह  इन लोगों को मिली जगह

1 -जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)

2 -नरेंद्र मोदी

 3-राजनाथ सिंह

4 -अमित शाह

5 -बी. एस. येदयुरप्पा

 6-सर्बानंद सोनोवाल

7 -के. लक्ष्मण 

8 -इकबाल सिंह लालपुरा

9 -सुधा यादव

 10-सत्यनारायण जटिया

11 -बी एल संतोष (सचिव)


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बीजेपी संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।



BJP संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के रूप में नामित होने पर बीएस येदियुरप्पा ने कहा,'पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। मेरा उद्देश्य 2023 में कर्नाटक में पार्टी को फिर से सत्ता में लाना है। मैं अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के लिए काम करूंगा|



कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा,''मैं कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को बीजेपी संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के रूप में पाकर बहुत खुश हूं। कर्नाटक बीजेपी ने अब मजबूती हासिल कर ली है तो 2023 में राज्य विधानसभा चुनाव जीतना निश्चित है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।