मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

BJP को बंगाल में दहाई अंक के लिए भी करना पड़ेगा संघर्ष: प्रशांत किशोर के दावे पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, देश को खोना पड़ेगा एक....

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूं…

BJP को बंगाल में दहाई अंक के लिए भी करना पड़ेगा संघर्ष: प्रशांत किशोर के दावे पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, देश को खोना पड़ेगा एक....
BJP को बंगाल में दहाई अंक के लिए भी करना पड़ेगा संघर्ष: प्रशांत किशोर के दावे पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, देश को खोना पड़ेगा एक.... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर बीजेपी  और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है| भाजपा जहां राज्य में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पास अपनी सत्ता को बचाने की चुनौती है। वहीं बागियों ने TMC की टेंशन को बढ़ा दिया है।इस बीच, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बंगाल में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर भविष्यवाणी की है| उनका दावा है कि 200 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी को दहाई अंक को पार करने के लिए ही संघर्ष करना पड़ेगा|



चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि BJP पश्चिम बंगाल में दहाई के आंकड़े पर भी नहीं पहुंच पाएगी। इसपर भाजपा नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने किशोर पर पलटवार किया है और उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देश को अपना एक चुनावी रणनीतिकार खोना पड़ेगा।


 

प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा,- समर्थक मीडिया का एक वर्ग भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है,''लेकिन हकीकत में, बीजेपी को पश्चिम बंगाल में दहाई अंक (DOUBLE DIGITS) से सीटें पार करने में ही संघर्ष करना पड़ेगा| उन्होंने आगे कहा,' कृपया इस ट्वीट को सेव कर लीजिए और यदि बीजेपी इससे अच्छा प्रदर्शन करती है तो मैं यह काम छोड़ दूंगा



प्रशांत किशोर के दावे पर बंगाल बीजेपी के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है| राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही हैं, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।