नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में शनिवार देर शाम झारखंड कांग्रेस के विधायक के वाहन से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई इस घटना को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है| जयराम रमेश ने कहा,''झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (E-D) की जोड़ी से करवाया।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि,''झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करना है जो उन्होंने महाराष्ट्र में करवाया है।
उधर, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि,''यह भाजपा की साजिश है| सरकार गिराने के लिए विधायकों को बीजेपी ने पैसा दिया गया था| भाजपा सत्ता में आने के बाद से हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है|
कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि,''किसी भी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना भाजपा के स्वभाव में है, जहां उनकी सरकार नहीं है। सीएम हेमंत की सरकार के खिलाफ भी ऐसा ही किया गया है। सरकार गिराने के लिए उन्हें (बीजेपी द्वारा) पैसा दिया गया था|
कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि,''अगर हम महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में देखें तो यह स्पष्ट होगा कि भाजपा पैसे का इस्तेमाल करती है| वो सिर्फ सत्ता में आना चाहती है| मैं पार्टी आलाकमान से इन तीनों विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करना चाहूंगा ताकि पार्टी के अन्य सदस्यों को एक कड़ा संदेश भेजा जा सके|
बंगाल पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के 3 MLAs को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा
बता दें, बीते शनिवार 30 जुलाई को विधायकों के कैश ले जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगलिया मौके पर पहुंच गई थीं| उन्होंने बताया, कि सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष जांच अभियान चलाया गया था| इसी बीच झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोक लिया गया| कार के अंदर जामताड़ा के तीन कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी मौजूद थे| गाड़ी के अंदर से भारी नकदी बरामद की गई| कार में मिला कैश कितना है, फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है| मशीन से गिनती होने के बाद ही इस बारे में कुछ भी साफ हो सकेगा|
4615 करोड़ रुपये बैंक घोटाले मामले में CBI ने अविनाश भोसले के परिसर से जब्त किया हेलीकॉप्टर
एसपी स्वाति भंगलिया ने कहा कि फिलहाल यह बताना संभव नहीं है कि कार से बरामद कैश कितना है| नगदी की गिनती मशीन से की जाएगी| उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है| विधायकों की कार पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड भी लगा हुआ था| मामले की जांच की जा रही है|