मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 पेपर लीक केस: रूसी नागरिक से CBI की पूछताछ

नई दिल्ली: जेईई पेपर लीक मामला: जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 से जुड़े मामले की चल रही जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो आज एक आरोपी से पूछताछ कर रहा है| केंद्रीय जांच ब्यूरो जेईई मेन्स 2021 परीक्षा से जुड़े…

जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 पेपर लीक केस: रूसी नागरिक से CBI की पूछताछ
जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 पेपर लीक केस: रूसी नागरिक से CBI की पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जेईई पेपर लीक मामला: जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 से जुड़े मामले की चल रही जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो आज एक आरोपी से पूछताछ कर रहा है| केंद्रीय जांच ब्यूरो जेईई मेन्स 2021 परीक्षा से जुड़े मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर एक रूसी नागरिक माइकल शारजील से पूछताछ कर रहा है| आरोपी रूसी नागरिक को कजाकिस्तान के अल्माटी से भारत पहुंचते समय आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन द्वारा हिरासत में लिया गया था। उनके खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया गया था|



केंद्रीय जांच ब्यू ने बताया ,'जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ विदेशी नागरिक जेईई (मेन्स) समेत कई ऑनलाइन परीक्षाओं में इस मामले में अन्य आरोपियों की मिलीभगत से शामिल थे। एक रूसी नागरिक की भूमिका का खुलासा किया गया था जिसने कथित तौर पर iLeon सॉफ्टवेयर (जिस प्लेटफॉर्म पर जेईई (मुख्य) -2021 परीक्षा आयोजित की गई थी) के साथ छेड़छाड़ की थी और उसने परीक्षा के दौरान संदिग्ध उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम को हैक करने में अन्य आरोपियों की मदद की थी। इसलिए उक्त रूसी नागरिक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर किया गया था|



एक निजी शिक्षण संस्थान इसके निदेशकों द्वारा चल रही जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 में अनियमितताओं के आरोप में एक निजी कंपनी ‘एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड’ और उसके निदेशकों और तीन कर्मचारियों, निजी व्यक्तियों (संचालन) आदि सहित अन्य के खिलाफ 1 सितंबर 2021 को मामला दर्ज किया गया था।  इसमें परीक्षा केंद्र पर तैनात उनके दलाल/सहयोगी एवं कर्मचारी एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे|



यह भी आरोप लगाया गया था कि, आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों में इच्छुक छात्रों की दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट, यूजर आईडी, पासवर्ड और पोस्ट डेटेड चेक (पासवर्ड और बाद की दिनांक के चेक) Security के रूप में लेते थे और एक बार Admission हो जाने के बाद, वे प्रति अभ्यर्थी 12-15 लाख (लगभग) रुपए तक की भारी रकम वसूल करते थे|



इससे पहले 02.09.2021 को दिल्ली और एनसीआर, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बैंगलोर सहित 19 स्थानों पर तलाशी की गई थी, जिसमें पीडीसी सहित भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेजों / उपकरणों के साथ 25 लैपटॉप, 7 पीसी, लगभग 30 पोस्ट-डेटेड चेक, विभिन्न छात्रों की मार्कशीट बरामद हुए थे। ।



जांच जारी है।....


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।