मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नियमित आधार पर प्रमुख आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि की स्थिति पर निगरानी रख रही है सरकार

नई दिल्ली: सरकार द्वारा नियमित आधार पर प्रमुख आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की स्थिति पर निगरानी रखी जाती है और समय-समय पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वार…

नियमित आधार पर प्रमुख आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि की स्थिति पर निगरानी रख रही है सरकार
नियमित आधार पर प्रमुख आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि की स्थिति पर निगरानी रख रही है सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीसरकार द्वारा नियमित आधार पर प्रमुख आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की स्थिति पर निगरानी रखी जाती है और समय-समय पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा आपूर्ति पक्ष से संबंधित कई उपाय किए गए हैं। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने यह बात आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कही।



 जानकारी देते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 21 मई, 2022 को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर रुपये की कटौती की। इसके ??लावा, दालों पर आयात शुल्क एवं उपकर में कमी करने, खाद्य तेलों एवं तिलहनों के टैरिफ को युक्तिसंगत बनाने तथा उनकी स्टॉक सीमा लागू करने, प्याज एवं दालों के लिए बफर स्टॉक का रखरखाव, सोया मील को 30 जून 2022 तक आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की अनुसूची में शामिल करने और सोया मील पर 30 जून 2022 तक स्टॉक सीमा को लागू करने जैसे कदम उठाए गए हैं।



केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी और महामारी से प्रेरित आपूर्ति एवं मांग के बीच आए असंतुलन के कारण भारत सहित दुनिया भर में मुद्रास्फीति दरों में वृद्धि हुई है। रूस-यूक्रेन संघर्ष ने कच्चे तेल, गैस एवं धातुओं में मुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ा दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इसके अलावा  गर्मी के मौसम में लू की थपेड़ों से फसल को नुकसान हुआ है और सब्जियों की कीमतों में वृद्धि हुई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।