मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केंद्र ने दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में 'Loktantra TV' समेत 8 'YouTube' चैनल किए ब्लॉक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को कथित रूप से "फर्जी और सनसनीखेज थंबनेल" का उपयोग करने और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए एक पाकिस्तानी सहित आठ YouTube चैनलों (पाकिस…

केंद्र ने दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में 'Loktantra TV' समेत 8 'YouTube' चैनल किए ब्लॉक
केंद्र ने दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में 'Loktantra TV' समेत 8 'YouTube' चैनल किए ब्लॉक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्र सरकार ने गुरुवार को कथित रूप से "फर्जी और सनसनीखेज थंबनेल" का उपयोग करने और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए एक पाकिस्तानी सहित आठ YouTube चैनलों (पाकिस्तान से संचालित एक YouTube चैनल) को ब्लॉक कर दिया है| प्रतिबंधित किए गए 8 चैनलों में सात भारतीय हैं और एक चैनल पाकिस्तानी है



सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए 16.08.2022 को आठ YouTube आधारित समाचार चैनलों, एक फेसबुक अकाउंट (Loktantra TV ,FB Page) और दो फेसबुक पोस्ट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। अवरुद्ध YouTube चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ से अधिक थी, 85 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा सदस्यता ली गई थी।



इनमें से कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री (कंटेंट) का उद्देश्य भारत में विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाना था। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के विभिन्न वीडियो में झूठे दावे किए गए थे



'ऐसे उदाहरणों में फर्जी खबरें जैसे कि- भारत सरकार ने धार्मिक संरचनाओं को गिराने का आदेश दिया; भारत सरकार ने धार्मिक त्योहारों के उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाया; भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा आदि जैसी फर्जी खबरें शामिल हैं। इस तरह के कंटेंट से सांप्रदायिक विद्वेष पैदा हो सकने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकने की आशंका थी।



इन YouTube चैनलों का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों और जम्मू एवं कश्मीर आदि जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी समाचार पोस्ट करने के लिए भी किया गया था। ऐसे कंटेंट को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं दूसरे देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टि से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील माना गया।



मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए ऐसे कंटेंट को भारत की संप्रभुता एवं अखंडता, देश की सुरक्षा, दूसरे देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया गया। तदनुसार, ऐसे कंटेंट को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के दायरे में शामिल किया गया।



ब्लॉक किए गए भारतीय यूट्यूब चैनलों को फर्जी एवं सनसनीखेज थंबनेल, कुछ टीवी समाचार चैनलों के समाचार एंकरों की तस्वीरों और प्रतीक चिन्ह (लोगो) का उपयोग करते हुए पाया गया ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि परोसा गया समाचार प्रामाणिक है।



मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए सभी यूट्यूब चैनल अपने वीडियो में सांप्रदायिक सदभाव, सार्वजनिक व्यवस्था और भारत के विदेश संबंधों की दृष्टि से हानिकारक फर्जी कंटेंट वाले विज्ञापन प्रसारित कर रहे थे।



इस किस्म की हरकतों को देखते हुए, मंत्रालय ने दिसंबर 2021 से 102 यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन समाचार मीडिया का वातावरण सुनिश्चित करने और भारत की संप्रभुता एवं अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है।





YouTube Channels

Sl. No.
YouTube channel Name
Media Statistics
 1
Loktantra Tv
 237227331 views,

 12.90 lakh subscribers

2
U&V TV
 144003291 views,

 10.20 lakh subscribers

3
AM Razvi
 12278194 views,

 95900 subscribers

4
Gouravshali Pawan Mithilanchal
 159932594 views,

 7 lakh subscribers

5
SeeTop5TH
 248364997 views,

 33.50 lakh subscribers
6
Sarkari Update
 7041723 views,

 80900 subscribers
7
Sab Kuch Dekho
 
 328603227 views,

19.40 lakh subscribers,

8
News ki Dunya (Pakistan based)
 6169439 views,

 97000 subscribers
Total

Over 114 crore views,

85 lakh 73 thousand subscribers



भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने पर आठ  यूट्यूब चैनल ब्लॉक

सात भारतीय और एक पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल आईटी नियम, 2021 के तहत किए गए ब्लॉक 

ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब चैनलों के 114 करोड़ से अधिक व्यूज; और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे

ब्लॉक किए गए इन चैनलों द्वारा यूट्यूब पर फर्जी भारत विरोधी कंटेंट को मुद्रीकृत किया जा रहा था




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।