मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कुमार विश्‍वास को मिली CRPF कवर के साथ 'Y कैटेगरी' की सिक्योरिटी, केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाने के बाद केंद्र ने दी सुरक्षा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध होने का आरोप लगाने वाले कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रे…

कुमार विश्‍वास को मिली CRPF कवर के साथ 'Y कैटेगरी' की सिक्योरिटी, केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाने के बाद केंद्र ने दी सुरक्षा
कुमार विश्‍वास को मिली CRPF कवर के साथ 'Y कैटेगरी' की सिक्योरिटी, केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाने के बाद केंद्र ने दी सुरक्षा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध होने का आरोप लगाने वाले कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।  शनिवार को केंद्र ने कुमार विश्वास को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी।



दरअसल, देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने बुधवार को अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।


https://www.thevirallines.net/india-news-kejriwal-wants-to-increase-his-political-power-on-the-basis-of-conspiracy-division-controversy-congress-asked-6-questions-to-kejriwal



विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।



https://www.thevirallines.net/india-news-former-aap-leader-kumar-vishwas-responds-to-delhi-cm-arvind-kejriwal 


मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था

उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।


https://www.thevirallines.net/india-news-kumar-vishwas-responds-when-asked-if-he-has-any-evidence-to-back-his-allegations-against-arvind-kejriwal 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।