कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने उनकी पत्नी से की बात
नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव AIIMS दिल्ली में वेंटिलेटर पर हैं| सीने में दर्द होने और जिम में कसरत के दौरान गिर जाने के बाद उन्हें कल AIIMS में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने उनकी पत्नी से की बात | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव AIIMS दिल्ली में वेंटिलेटर पर हैं| सीने में दर्द होने और जिम में कसरत के दौरान गिर जाने के बाद उन्हें कल AIIMS में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि राजू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ICU में वेंटीलेटर पर रखा गया है|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उन्होंने राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात की। साथ ही उन्होंने AIIMS के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से भी फोन पर बात की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात की| मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया व इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
आदित्यनाथ ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि,'सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी की धर्मपत्नी से वार्तालाप कर राजू जी के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।