मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

डूबती अर्थव्यवस्था और 'नक़ली नोट': ₹ 500 व ₹ 2000 के नकली नोटों की संख्या बढ़ने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने देश में ₹500 व ₹2000 के नकली नोटों की संख्या बढ़ने पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है| नकली नोटों की संख्या बढ़ने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव र…

डूबती अर्थव्यवस्था और 'नक़ली नोट': ₹ 500 व ₹ 2000 के नकली नोटों की संख्या बढ़ने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
डूबती अर्थव्यवस्था और 'नक़ली नोट': ₹ 500 व ₹ 2000 के नकली नोटों की संख्या बढ़ने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने देश में ₹500 व ₹2000 के नकली नोटों की संख्या बढ़ने पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है| नकली नोटों की संख्या बढ़ने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा,''नोटबन्दी की लाईन' सिर्फ़ जनता के लिए ही तबाही साबित हुई।



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया-,'डूबती अर्थव्यवस्था और 'नक़ली नोट'! 

● देश में ₹500 के 101.9% व ₹2000 के 54.16% नक़ली नोट बढ़े 

● बैंको में जमा ₹500 और ₹2000 के कुल 87.1% नोट नक़ली, 

● टोटल करेंसी का 21.23% जाली नोट है ! 

'नोटबन्दी की लाईन' सिर्फ़ जनता के लिए ही तबाही साबित हुई।



जिस खबर को रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शेयर किया उसमे लिखा है-वित्त वर्ष 2021-22 में नकली नोटों की संख्या का चलन काफी बढ़ गई है।  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 500 रुपए के नकली नोट एक साल में दोगुने हो गए हैं। 



RBI के अनुसार- 31 मार्च 2022 तक बैंक में जमा हुए 500 और 2000 रुपए के नोट में 87.1% नकली नोट थे। 31 मार्च 2021 तक यह आंकड़ा 85.7% था। बैंक ने बताया कि यह 31 मार्च 2022 तक चलन में मौजूद नोटों का कुल 21.3% था।



वहीँ, 2021 की तुलना में, 10 रुपए के नकली नोट 16.4% और 20 रुपए के नोट 16.5% बढ़े हैं। इसके अलावा 200 रुपए के नकली नोटों में 11.7% की वृद्धि दर्ज की गई है।



बता दे कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे टीवी पर आकर 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद 500 का नोट नए फॉर्मेट में आया था। नोटबंदी के बाद ही 2000 का नोट अस्तित्व में आया था।



मोदी सरकार में 'घर बनाना और घर चलाना' मुश्किल

इसके अलावा बढ़ती महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार में- "घर बनाना और घर चलाना" दिन पर दिन मुश्किल होते जा रहे हैं।


सीमेंट की एक बोरी पर ₹55 और बढ़ेंगे

1 साल में लभगभ ₹150 पहले ही महंगा !



सुरजेवाला ने कहा,''सरिया, रोडी और डस्ट की कीमतें भी बढ़ी... घटती आमदनी, बढ़ते ख़र्चे और महंगे बैंक क़र्ज़ में आशियाना बनाने का टूटता सपना !




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।