मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पीएम को चिंता 'सिर्फ' अमित शाह सुपुत्र जय के रोजगार की: बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहाँ हैं वह सालाना 2 करोड़ रोज़गार?

●देश के युवा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में क्यों मना रहे हैं? ● मोदी जी ने कहा था- 2 करोड़ रोजगार सालाना दूंगा, इसके अनुसार 16 करोड़ रोजगार मिल जाने चाहिए थे,● मगर 16 करोड़ रोजगार तो नहीं मिले…

पीएम को चिंता 'सिर्फ' अमित शाह सुपुत्र जय के रोजगार की: बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहाँ हैं वह सालाना 2 करोड़ रोज़गार?
पीएम को चिंता 'सिर्फ' अमित शाह सुपुत्र जय के रोजगार की: बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहाँ हैं वह सालाना 2 करोड़ रोज़गार? | फ़ोटो: TVL News

●देश के युवा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में क्यों मना रहे हैं? 

● मोदी जी ने कहा था- 2 करोड़ रोजगार सालाना दूंगा, इसके अनुसार 16 करोड़ रोजगार मिल जाने चाहिए थे,

● मगर 16 करोड़ रोजगार तो नहीं मिले, 8 सालों में 7 लाख लोगों को रोज़गार मिले

● प्रधानमंत्री को एक व्यक्ति के रोजगार की चिंता है, वह अमित शाह के सुपुत्र जय शाह के रोजगार की है


नई दिल्ली: प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 72वाँ जन्मदिवस है, उन्हें हमारी हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर उनको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए। उन्होंने कहा कि ,''भारत में महान प्रधानमंत्रियों के जन्मदिवस को प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाता रहा है। बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू के जन्मदिन को 'बाल दिवस', इंदिरा जी के जन्मदिन को 'कौमी एकता दिवस' के रूप में, राजीव जी के जन्मदिन को, 'सद्भावना दिवस' और अटल जी के जन्मदिन को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता है।



उन्होंने कहा कि ,''आज का दिन भी बेहद खास है और आज मोदी जी की उपलब्धियों की भी सब चर्चा हो रही है। देश के युवाओं के लिए मोदी जी ने इतना कुछ किया है कि वह आज का दिन 'राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस' के तौर पर मना रहे हैं।



बेरोजगारी दिवस

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ,' भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और आज हमारे यहाँ कामकाजी उम्र के 60% लोग या तो काम नहीं कर रहे हैं या काम की तलाश भी नहीं कर रहे।


यही नहीं 20-24 वर्ष की उम्र के 42% युवा बेरोज़गार हैं। अगर यह स्थिति भयावह नहीं तो और क्या है? और मोदी जी, ना ही कोरोना और ना ही यूक्रेन-रूस के युद्ध के पीछे छुप सकते हैं।


उन्होंने कहा कि ,''हमारे यहाँ तो कोविड के पहले ही भारत में 45 वर्षों में सबसे शीर्ष पर बेरोज़गारी पहुँच गयी थी। ऑकड़ों के अनुसार इस समय बेरोज़गारी एक साल में सबसे ऊपर 8.3% पर है।


सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ,' मोदी जी से आशा थी क्योंकि वादे बहुत बड़े किए थे - 2 करोड़ सालाना रोज़गार देने का वादा था तो 8 साल में 16 करोड़ नौकरियाँ मिल जानी चाहिए थीं। लेकिन इन 8 सालों में नौकरी के आवेदन आए 22 करोड़ और रोज़गार मिले मात्र 7 लाख लोगों को।



 श्रीमती श्रीनेत ने कहा कि बेरोज़गारी की मार तो सबसे ज़्यादा महिलाओं पर पड़ी है -26% महिलाओं का लेबर फ़ोर्स पार्टिसिपेशन रेट गिरकर 15% तक पर आ गया



कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,''तो क्या मोदी जी को कोई चिंता नहीं है? ऐसा नहीं है। चिंता ज़रूर है रोज़गार की - पर सिर्फ एक व्यक्ति के रोज़गार की - अमित शाह के सुपुत्र श्री जय शाह जी 2019 से BCCI सचिव हैं और अब उन्हें नियमतः रिटायर होना है पर उनका रोज़गार बनाए रखने के लिए अब BCCI का संविधान बदला जाएगा और वह 3 साल तक अपने पद पर और बने रहेंगे। लेकिन आपके बच्चों को 4 साल की नौकरी के बाद 23 साल की उम्र में ही रिटायर कर दिया जाएगा।



 श्रीमती श्रीनेत ने कहा,'''ऐसा क्यों है, की स्थिति इतनी ख़राब होने के बावजूद इतने ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा नहीं होती है। रोज़गार की बात करो तो लच्छेदार भाषण और डींग हांकी जाती है।



सवाल

● कहाँ हैं वह सालाना 2 करोड़ रोज़गार?

● आखिर क्यों 60 लाख सरकारी पद केंद्र और राज्य सरकारों में खाली पड़े हैं?

● सबसे ज्यादा रोज़गार का सृजन करने वाले छोटे लघु मध्यम उद्योगों के लिए कोई नीति क्यों नहीं?

● आख़िर लाख उकसाने और फटकारने के बावजूद निजी क्षेत्र निवेश क्यों नहीं कर रहा, क्या आपकी नीतियों में भरोसा नहीं है?

● सारा ध्यान हम दो और हमारे दो पर ही केंद्रित रहेगा तो बाक़ी रोज़गार कहाँ और कौन बनाएगा?

● युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय 4 - साल के ठेके पर रखकर 23 वर्ष की आयु में रिटायर करने का षड्यंत्र क्यों?


मोदी सरकार ने चीन को सौंप दी एक हजार वर्ग किलोमीटर की जमीन 


सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,''मोदी की, आपके 72वें जन्मदिन पर - आपको पुनः बधाई देते हुए दिल से यह कहती हूँ कि मुझे दुःख है और बहुत चिंता है कि आज देश के युवा राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस क्यों मना रहे हैं? अभी तो आपके पास लगभग 2 साल हैं - युवाओं को रोज़गार दीजिए - इतिहास इमारतों से नहीं - इरादों से बनता है




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।