मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोवा में मृत व्यक्ति के नाम पर ‘रेस्टोरेंट/बार’ चला रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी, आबकारी कमिश्नर ने जारी किया नोटिस: कांग्रेस ने घेरा, पूछा- किस के हस्तक्षेप से इस बार को लाइसेन्स मिला?

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री गोवा में 'गैरकानूनी बार' चला रही हैं| कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी आग्रह किया कि वह केंद्रीय म…

गोवा में मृत व्यक्ति के नाम पर ‘रेस्टोरेंट/बार’ चला रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी, आबकारी कमिश्नर ने जारी किया नोटिस: कांग्रेस ने घेरा, पूछा- किस के हस्तक्षेप से इस बार को लाइसेन्स मिला?
गोवा में मृत व्यक्ति के नाम पर ‘रेस्टोरेंट/बार’ चला रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी, आबकारी कमिश्नर ने जारी किया नोटिस: कांग्रेस ने घेरा, पूछा- किस के हस्तक्षेप से इस बार को लाइसेन्स मिला? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री गोवा में 'गैरकानूनी बार' चला रही हैं| कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी आग्रह किया कि वह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को बर्खास्त करें| कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,  कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति यह नहीं है कि हम किसी के निजी मसलों पर कोई टीका-टिप्पणी करें, लेकिन यह सवाल एक केंद्रीय मंत्री की राजनीतिक शैली और भ्रष्टाचार पर है।  स्मृति ईरानी जी के परिवार पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लग रहे हैं | 



दरअसल, एक खबर के मुताबिक,''बीते 21 जुलाई को गोवा के आबकारी आयुक्त नारायण एम. ने वकील एरेस रोड्रिग्स द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर ज़ोइश ईरानी द्वारा संचालित ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है| आरोप है कि शराब लाइसेंस पाने के लिए ‘धोखाधड़ी वाले और मनगढ़ंत दस्तावेज पेश किए गए’| कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, ‘लाइसेंस धारक की 17/05/2021 को मृत्यु हो जाने के बावजूद पिछले महीने लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया था| यह नोट किया गया कि लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन 22 जून 2022 को एंथनी डीगामा के नाम पर किया गया था, हालांकि पिछले साल मई में उनकी मौत हो गई थी|



 मामले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,"गोवा में स्मृति ईरानी जी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक 'रेस्टोरेंट' पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया| इसको लेकर एक्साइज कमिश्नर ने नोटिस भी जारी किया है| अब उस आबकारी अधिकारी का ट्रांसफर किया जाएगा|



पवन खेड़ा ने कहा,"गोवा के कानून के हिसाब से एक रेस्टोरेंट को बार का एक ही लाइसेंस मिल सकता है, इस रेस्टोरेंट को 2 लाइसेंस मिले हैं। वहीं तीसरा फर्जीवाड़ा यह है कि इस रेस्टोरेंट को रेस्टोरेंट चलाने का लाइसेंस भी नहीं मिला है |



उन्होंने कहा, ', हैरानी की बात यह है कि आपके समर्थकों के बच्चे नमाज और हनुमान चालीसा की लड़ाई लड़ें और आपके बच्चे या तो विदेशों में पढ़ें या आपके 'आशीर्वाद' के सहारे इस तरह के गैरकानूनी काम करें| इस गैरकानूनी रेस्टोरेंट/बार को नोटिस देने वाले आबकारी आयुक्त के ट्रांसफर की तैयारी शुरू की जा चुकी है। क्या यह स्मृति ईरानी जी के हस्तक्षेप के बिना हो रहा है? क्या यह लाइसेंस उनके प्रभाव के बिना मिला?



सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, स्मृति ईरानी जी, हम आपसे जानना चाहते हैं:  - यह धांधली किसके इशारे पर हो रही है? - इस धांधली को किसका आशीर्वाद मिला है? - इस धांधली के पीछे किसका प्रभाव इस्तेमाल किया जा रहा है?



उन्होंने कहा, ' जो स्मृति ईरानी जी कल तक सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछ रही थीं, हम उनसे जानना चाहते हैं-  इन 'बार' वालों को 'अखबार' चलाने वालों से क्या दिक्कत है? हम प्रधानमंत्री जी से यह मांग करते हैं कि स्मृति ईरानी जी को तुरंत प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए 



पूछा, 'किस के हस्तक्षेप से इस बार को लाइसेन्स मिला? किस के प्रभाव के चलते यह ग़ैर क़ानूनी बार चल रहा है? कौन उस आबकारी आयुक्त की ट्रान्स्फ़र करवाने की कोशिश कर रहा है जिसने स्मृति ईरानी के परिवार को नोटिस दिया? ...पवन खेड़ा ने कहा,'हम श्रीमती स्मृति ज़ूबिन ईरानी की पुत्री का नाम नहीं लेंगे क्यूँकि वह राजनीति में नहीं हैं। लेकिन स्मृति ज़ूबिन ईरानी की पुत्री जो बार चला रही हैं, उस बार का लाइसेन्स एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर लिया गया जिसका देहांत हुए तेरह महीने हो गए। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।