नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है| बैठक की अध्यक्षता पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है|
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तीन अन्य कांग्रेस नेता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिन्हें हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर चर्चा करने के लिए आज बुलाया गया था। कांग्रेस नेता एके एंटनी बैठक में शामिल नहीं हुए क्योंकि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।
इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद हैं| इनके अलावा बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेष बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, हरीश रावत, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, गुलाम नबी आज़ाद, अधीर रंजन चौधरी, देवेंद्र यादव, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह और अजय माकन समेत कई अन्य नेता भी शामिल हैं|
कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हार की वजहों और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्य समिती की ये बैठक हुई है.|