मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Covid व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों कर रहे हैं CM योगी, बोली प्रियंका गांधी- संकट के समय गैरजिम्मेदार रवैया

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है| यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम योगी पर…

Covid व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों कर रहे हैं CM योगी, बोली प्रियंका गांधी- संकट के समय गैरजिम्मेदार रवैया
Covid व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों कर रहे हैं CM योगी, बोली प्रियंका गांधी- संकट के समय गैरजिम्मेदार रवैया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है| यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम योगी पर लापरवाही का आरोप लगाया है|  



प्रियंका गांधी ने कहा,''सीएम योगी Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि संकट के समय नेताओं को अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें|




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है। खबरों के अनुसार लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है। 



प्रियंका गांधी ने कहा,''''जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।





02 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए थे| इसके बाद प्रियंका गांधी ने भी खुद को क्वारटाइन कर लिया है। इसके कारण प्रियंका गांधी के आगामी चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए थे। कोराना गाइडलाइन के लिहाज से प्रियंका ने खुद को आइसोलेट कर लिया था, हालांकि प्रियंका गांधी कोरोना निगेटिव है|



02 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक ट्वीट के जरिये अपने को आइसोलेट करने की जानकारी दी थी| उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है. मेरी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी| इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं| मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।