नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही हत्याओं को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार से कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा है| गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,''जिनको लोगों की सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज़ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में आज, बृहस्पतिवार 01 जून, 2022 को आतंकवादियों ने बैंक परिसर में बैंक प्रबंधक विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी| वे हनुमानगढ़ राजस्थान के रहने वाले हैं।
घटना की राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निंदा की थी| राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,;;जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी श्री विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
CM अशोक गहलोत ने कहा,NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी|
पलायन शुरू...
कश्मीर घाटी में लगातार हो रहे हमलों से दहशत में हिंदू परिवार| श्रीनगर में हिंदू-पंडित परिवारों ने पलायन करना शुरू किया| आज श्रीनगर एयरपोर्ट पर हिंदू-पंडित परिवारों की भारी भीड़ देखी गई थी|