मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे नेताजी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,''मुलायम सिंह यादव जी ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थ…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे नेताजी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे नेताजी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,''मुलायम सिंह यादव जी ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे।  राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ,  श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे।  मैं श्री अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।



कांग्रेस पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि  समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।



उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया कि,'' आजीवन समाजवाद का नारा बुलंद करने वाले देश के वरिष्ठ नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की सूचना बेहद दुःखद है। उनका जाना देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम उनके आत्मा की शांति तथा परिजनों एवं समर्थकों के इस अपार शोक के लिये सहनशक्ति की कामना करते हैं।



मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया, "मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में UP के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका योगदान याद रखा जाएगा।"



 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस लीं| मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा|



नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस 


 प्रधानमंत्री ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दी श्रद्धांजलि, कहा- नेताजी ने मजबूत भारत के लिए काम किया 


मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।