नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) कोरोनावायरस संक्रमित हो गई हैं" | कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को आइसोलेट कर लिया है | वहीँ, लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवसंकल्प कार्यशाला में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी दौरा रद्द कर अचानक दिल्ली लौट गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और कोरोना नियमों का पालन कर रही हैं।
कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,'' कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए। सुरजेवाला ने कहा,'' कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे। आज टेस्ट कराने पर वे कोविड पॉजिटिव पाई गई|
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ED के नोटिस पर सुरजेवाला ने कहा,'''कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को ED(प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष आवश्य पेश होंगी|
बता दें कि ,''प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को तलब किया है। इस मामले को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था| लेकिन अचानक कल यानि बुधवार को ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 8 जून को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है।
हम सब देशवासी कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं: हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट किया,''हम सबकी नेता, कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हम सब देशवासी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
दिल्ली में 24 घंटे में 368 नए केस
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 368 नए केस मिले हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 1,567 हो गए हैं। वहीं 404 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में पॉजीटिविटी रेट 1.74 प्रतिशत रह गया है। दिल्ली में एक दिन में कोरोना 21 हजार 147 की टेस्ट किए गए थे।