नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं| इस अवसर पर केंद्र सरकार और बीजेपी उपलब्धियां गिना रही है जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार को देश के लिए हानिकारक बताया गया हैं| कांग्रेस ने कहा,''आज सात साल हो गए हैं, देश को एक नाकाम, नाकारा, और नासमझ सरकार का बोझ ढोते हुए। देश भुगत रहा है|
कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,''देश को एक नाकाम, नाकारा, नासमझ सरकार का बोझ ढोते हुए आज 7 साल हो गए। देश भुगत रहा है क्योंकि 7 साल में बेरोज़गारी 11.3% हो गई। कई प्रांतों में पेट्रोल 100 और सरसो का तेल 200 रुपये पार कर चुका है। ये 73 साल में देश की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है|
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, "बीते सात साल में मौजूदा सरकार ने देश को अनगिनत घाव दिए हैं, जो अब पक कर नासूर बन गए हैं।" उन्होंने कहा कि इन सात बरस में बेरोजगारी आसमान छू रही है, लोगों पर महंगाई की मार है, गरीबों की जिंदगी पर वार हो रहा है और देश के किसानों पर सत्ता के हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सात बरस में एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो गया है, वहीं दूसरी तरफ सीम पर अभी भी प्रतिकार बाकी है।
सुरजेाला ने मोदी सरकार को देश के लिए हानिकारक बताते हुए कहा कि इन सात बरसों में देश ने, "लोकतंत्र की गरिमाएं खो दी हैं। संवैधानिक संस्थाएं, शासन की मर्यादाएं, प्रधानमंत्री की संवेदनाएं और दर्द बांटने व वचन निभाने की मान्यताएं खत्म हो गई हैं।" उन्होंने कहा कि इस दौरान देश ने अपनी अपनी आत्मनिर्भरता और वैश्विक मान खो दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज एक बेरहम शासक जनता कि विश्वास और सम्मान खो चुका है।
सुरजेवाला ने कहा कि इन सात बरसों में देश को सिर्फ नफरत और बंटवारा, झूठी नोटबंदी और जीएसटी की माया, फरेब और जुमलों की छाया और रक्षक की ही भक्षक बनी काया ही मिली है। उन्होंने कहा कि जब अमति संस्कार का अधिकार भी सरकार छीन ले तो इसे बुरी स्थिति क्या हो सकती है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सरकारी असंवेदनशीलता का जिक्र करते हुए कहा कि "73 साल में ये दुखों का पहाड़ और अपने बच्चों की दुर्दशा का भयावह मंजर भारत मां ने पहले कभी नहीं देखा, इसीलिए मोदी सरकार देश के लिए हानिकारक है।"
सुरजेवाला ने कहा कि देश को एक नाकाम, नाकारा और नासमझ सरकार का बोझ ढोते हुए आज सात बरस हो गए हैं और देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि "आज देश में आर्थिक मंदी के काले बादल चारों ओर मंडरा रहे हैं। जीडीपी की दर माईनस 8 प्रतिशत हो गई और प्रति व्यक्ति आय में भारत अब बांग्लादेश से भी पिछड़ गया है। 7 साल में बेरोज़गारी डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर 11.3 प्रतिशत हो गई। पिछले एक साल में 12.20करोड़ लोगों ने अपनी रोटी रोजगार खो दी है। अकेले अप्रैल, 2021 में 74 लाख लोगों का रोजगार चला गया।"
कांग्रेस नेता ने कहा कि, "महामारी, महंगाई और मोदी सरकार - तीनों ही देशवासियों के दुश्मन बने हैं। कई प्रांतों में पेट्रोल 100 रुपया लीटर पार कर गया है और रसाई गैस का सिलेंडर भी 800 पार पहुंच गया। खाना पकाने के तेलों की कीमतों में लगी आग है और दलहन की कीमतों ने हर गृहणी के बजट को तहस नहस कर दिया है।"
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार धरतीपुत्र किसानों की अगली फसल और नस्ल दोनों छीनकर अपने चंद पूंजपति मित्रों का घर भरना चाहती है। कभी उन पर लाठी-डंडे बरसाती है और कभी राहों में कील कांटे बिछाती है। तीन काले कानूनों के माध्यम से किसान की रोजी रोटी छीन लेना चाहती है। देश की तस्वीर सामने रखते हुए सुरजेवाला ने कहा कि, "मोदी सरकार ने गरीबी की बजाय गरीबों पर वार किया है। 7 साल में 23 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से नीचे चले गए और 3.20 करोड़ देशवासी मध्यम वर्ग की श्रेणी से ही बाहर हो गए।"
कोरोना महामारी के कुप्रबंधन को रेखांकित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, "कोरोना महामारी के बीच लाखों जिंदगियां सिसक सिसक कर दम तोड़ रही हैं। श्मशान और कब्रस्तान पटे पड़े हैं, पर सरकार गायब है। न ऑक्सीजन है, न वैंटिलेटर है, न आईसीयू है, न जीनरक्षक दवा है, न वैक्सीन है और मोदी सरकार पूरी तरह से गायब है।"