मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 जून तक ED की हिरासत में भेजे गए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, एडवोकेट ने कहा- राजनीतिक से प्रेरित मामला

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया। इसके बाद सत्येंद्र जैन को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय…

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 जून तक ED की हिरासत में भेजे गए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, एडवोकेट ने कहा- राजनीतिक से प्रेरित मामला
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 जून तक ED की हिरासत में भेजे गए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, एडवोकेट ने कहा- राजनीतिक से प्रेरित मामला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया।  इसके बाद सत्येंद्र जैन को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय लाया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ED की हिरासत में भेजा है।



 एडवोकेट ऋषिकेश कुमार ने बताया,''कल ED ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हिरासत में लिया था और आज उनको कोर्ट में पेश किया है। ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उनको 9 दिन की रिमांड पर भेजा है। सत्येंद्र जैन 9 जून को फिर से पेश होंगे|



सत्येंद्र जैन के  वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा,'' यह एक तरह से राजनीतिक रूप से प्रेरित मामला है। इस मामले में कोई नया तथ्य सामने नहीं आया है और ED ने पुराने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है|



कल यानी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में स्थित एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया था |



प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया था कि उसकी जांच के अनुसार 2015-16 के दौरान सत्येंद्र कुमार जैन की लाभकारी स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों को हवाला के माध्यम से कोलकाता बेस्ड शेल कंपनियों (Shell Companies) से 4.81 करोड़ रुपये मिले थे|| अप्रैल 2022 में ही ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन और उनके पारिवारिक रिश्तेदारों से कथित रूप से जुड़ी कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों की कुर्की की थी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।