मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जब से साजिद खान को 'बिग बॉस' से निकालने के लिए I&B को चिट्ठी लिखी, तबसे मुझे रेप की धमकी दी जा रही है: स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,''जब से फिल्म निर्माता साजिद खान को 'बिग बॉस 16' से बाहर करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्ट…

जब से साजिद खान को 'बिग बॉस' से निकालने के लिए I&B को चिट्ठी लिखी, तबसे मुझे रेप की धमकी दी जा रही है: स्वाति मालीवाल
जब से साजिद खान को 'बिग बॉस' से निकालने के लिए I&B को चिट्ठी लिखी, तबसे मुझे रेप की धमकी दी जा रही है: स्वाति मालीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,''जब से फिल्म निर्माता साजिद खान को 'बिग बॉस 16' से बाहर करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। ज़ाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं। FIR दर्ज करें और जाँच करें। जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें!



दरअसल, बिग बॉस 16 में डायरेक्टर साजिद खान की एंट्री से विवाद खड़ा हो गया है। 10 अक्टूबर, 2022 को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता और 'मी टू' आरोपी साजिद खान के 'बिग बॉस 16' में प्रवेश पर चिंता जताते हुए सलमान खान की मेजबानी वाले रियलिटी शो से उन्हें हटाने की मांग की थी।



दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने बुधवार, 12 अक्टूबर, 2022 को कहा,'''#MeToo  कैंपेन में 10 महिलाओं ने निर्देशक व बिग बॉस प्रतियोगी साजिद खान के खिलाफ गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उनमें से कुछ ने कहा था कि हासफुल-4 फिल्म के ऑडिशन के दौरान जब वे नाबालिग थी साजिद खान ने उनसे कहा था कि अपने पूरे कपड़े उतार दें|



मालीवाल ने कहा,'एक और महिला ने कहा था कि हमशकल फिल्म के ऑडिशन के दौरान कपड़े उतारने को कहा गया। इसे लेकर मैंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिकायत की थी कि उन्हें बिग बॉस शो से निकाला जाए। जिसके बाद मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं।जिसे लेकर मैंने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है|


2018 में साजिद पर लगे थे मी टू के आरोप

साल 2018 में साजिद पर 10 महिलाओं ने मी टू मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिस वजह से इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एसोसिएशन साजिद को एक साल के लिए बैन कर दिया था। ऐसे में लंबे के बाद साजिद ने बिग बॉस के साथ एक बार फिर वापसी की है। हालांकि बिग बॉस में उनके आते ही विवाद शुरू हो गया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।